मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

शासन की चरमराई स्थिति, विधानसभा में उठेगी सुव्यवस्था की मांग – सरयू राय

On: August 20, 2025 9:02 PM
Follow Us:

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि वह विधानसभा में राज्य सरकार के शासन व्यवस्था की चरमराई हुई स्थिति का मामला जोर-शोर से उठाएंगे। वह इसका संकेत मुख्यमंत्री को भी एक विशेष अवसर पर दे चुके हैं। श्री राय ने कहा कि वह हेमंत सोरेन से आग्रह कर चुके हैं कि राज्य के विकास के लिए शासन की व्यवस्था को सक्षम, गतिशील और जिम्मेदार बनाना जरूरी है अन्यथा पूर्व के वर्षों की तरह आने वाले हर वर्ष में बजट के माध्यम से और तीन अनुपूरक बजटों के माध्यम से सरकार अरबों रुपये योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रशासन के सुदृढ़ीकरण पर खर्च करती रहेगी लेकिन इसका कोई ठोस नतीजा नहीं निकलेगा।

  • जमशेदपुर की नगरपालिकाएं योजनाओं पर कुंडली मार कर बैठी हैं
  • कुछ थानेदार पूर्व में तय अवैध रकम से अब ज्यादा वसूली कर रहे हैं
  • मुख्यालय, जिला स्तर पर योजनाओं की प्रापर मॉनिटरिंग नहीं हो रही है
  • एम, डीएम और एसएसपी को और सख्त होकर प्रशासन को सख्त बनाना होगा
---Advertisement---
Netaji Advertisement

यहां जारी एक बयीन में सरयू राय ने कहा कि इस बीच उन्हें बिहार, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण करने का मौका मिला। उन्होंने अनुभव किया कि इन राज्यों में शासन की व्यवस्था इतनी तत्पर है कि वहां जनहित के बड़े-बड़े काम निर्धारित अवधि में हो जा रहे हैं। अपने झारखंड में चाहे बड़ी योजनाएं हों या जिला-प्रखंड स्तर की योजनाएं हों, वो पूरा होने का नाम ही नहीं लेतीं।

झारखंड विधानसभा का पूरक मानसून सत्र आगामी 22 अगस्त से आरंभ

उन्होंने बताया कि झारखंड विधानसभा का पूरक मानसून सत्र आगामी 22 अगस्त से आरंभ हो रहा है। इसमें 25, 26 और 28 अगस्त के तीन दिनों में विभिन्न विषयों पर विधायकों को अपना विचार रखने का मौका मिल रहा है। विशेषकर 25 अगस्त को झारखंड सरकार के प्रथम अनुपूरक बजट पर बहस के दौरान राज्य सरकार के शासन-प्रशासन तथा योजनाओं के क्रियान्वयन पर विधायकों और पार्टियों के विधायक दल के अध्यक्ष द्वारा निर्धारित समय के अनुसार अपना सुझाव प्रस्तुत करेंगे।

नगरपालिकाएं योजनाओं पर कुंडली मार कर बैठी

सरयू राय ने कहा कि जमशेदपुर का उन्हें विशेष अनुभव है। यहां की नगरपालिकाएं योजनाओं पर कुंडली मार कर बैठ जाती हैं। गली, नाला-नालियों एवं मोहल्लों की सफाई का मामला हो या पेयजल आपूर्ति का, अन्य जनसुविधाओं का मामला हो या विधायक एवं सांसद निधि का, जिला योजना से निर्धारित की गईं योजनाओं के क्रियान्वयन का मामला हो या अन्य कोई प्रसंग, इन सभी मामलों में नगरपालिकाओं की स्थिति अत्यंत लचर है।

  • हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।
  • टाटा स्टील की नगर निकाय और सरकार की नगर निकायों में कोई समन्वय नहीं है।
  • हाट-बाजार हों या सड़कों पर ठेला-खोमचा लगाने की बात हो या फिर
  • विशेष सामाजिक-सांस्कृतिक-मांगलिक कार्यक्रमों को संपन्न कराने की बात हो,
  • हर जगह लगता है कि समस्या सुलझने की बदले घनीभूत होती जा रही है।

सरकारी योजनाएँ लंबित रहती हैं

श्री राय ने बयान में कहा कि योजनाओं के लंबित रहने का अथवा इनकी गुणवत्ता में कमी रहने का मुख्य कारण सरकार के मुख्यालय स्तर पर और जिला स्तर पर योजनाओं की मॉनिटरिंग तथा इनकी सर्वांगीण एवं बहुआयामी अनुरक्षण एवं पर्यवेक्षण में कमी होना इसका मुख्य कारण है। वह सत्र में अपने भाषण के दौरान राज्य सरकार, खास कर मुख्यमंत्री को सलाह देंगे कि मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) तथा जिला उपायुक्त कार्यालय में योजनाओं की मॉनिटरिंग की सक्षम व्यवस्था करें और शासन-प्रशासन को नियमानुसार संचालित करना सुनिश्चित करें।

पुलिस और व्यापारियों के बीच लेन-देन

सरयू राय ने कहा कि पुलिस विभाग में तो ऐसा लगता है कि थाना स्तर पर ही अराजकता फैली हुई है। जब तक मामले को वरीय पुलिस अधीक्षक के सामने नहीं ले जाया जाता, तब तक थाना स्तर पर सही कार्य होना मुश्किल हो गया है। इसका नतीजा है कि कतिपय थाना क्षेत्रों में जुआ, मटका, अवैध शराब, अवैध वसूली और अवैध कार्य करने वालों को सहूलियत देने की होड़ लग गई है।

सरयू राय ने कहा कि उनके पास कई दिनों से एक विचित्र शिकायत आ रही है कि जमशेदपुर में चलने वाली अवैध गतिविधियों में शामिल व्यवसायियों और संबंधित थानेदार के बीच पूर्ववर्ती विधायक के कार्यकाल में लेन-देन की एक सीमा निर्धारित कर दी गई थी। जबसे वह (सरयू राय़) विधायक बने हैं, कतिपय थाना क्षेत्रों से रिपोर्ट आ रही है कि एकाध थानेदार पूर्व के समझौता सीमा से डेढ़ गुणा-दोगुना वसूली अवैध व्यवसाय में लगे लोगों से करने लगे हैं।

लोगों ने उनसे आग्रह किया कि वह अपने प्रभाव का उपयोग करके पूर्ववर्ती विधायक के कार्यकाल में लेन-देन की जो सीमा निर्धारित की गई थी, उससे अधिक वसूली ऐसे थानेदारों द्वारा नहीं करने दें। जब श्री राय ने कहा कि इस मामले को वह वरीय पुलिस अधीक्षक के सामने उठाएंगा, तो पैरवी करने वालों को सांप सूंघ गया। वे कहने लगे कि इस तरीके से तो हम लोगों का धंधा ही बंद हो जाएगा।

ऐसा यदि जमशेदपुर में हो रहा है तो अन्य जिलों में भी..

श्री राय ने कहा कि ऐसा यदि जमशेदपुर में हो रहा है तो राज्य के अन्य जिलों में भी हो रहा होगा। मुख्यमंत्री, जिला उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक को इसका संज्ञान लेकर अपने-अपने स्तर पर शासन की व्यवस्था को अधिक सक्षम और जिम्मादार बनाना पड़ेगा ताकि अरबों रुपये के आवंटन से लागू होने वाली योजनाएं सही आकार ले सकें और अवैध गतिविधियों चाहें वो व्यावसायिक क्षेत्र की हों या अपराध क्षेत्र की, उन पर लगाम लगाई जाए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment