मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

वरिष्ठ पत्रकार आनंद सिंह की पुस्तक ‘समय के साथ’ का लोकार्पण

On: October 3, 2025 8:10 PM
Follow Us:
  • “कोई भी अखबार निरपेक्ष होकर कहीं विकास की दिशा तय नहीं कर सकता” – सरयू राय

जमशेदपुर: मिलानी हॉल में आयोजित एक गरिमामय समारोह में वरिष्ठ पत्रकार आनंद सिंह की पुस्तक ‘समय के साथ’ का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय, प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्रा, न्यू इस्पात मेल के संपादक ब्रज भूषण सिंह, चमकता आईना के संपादक जय प्रकाश राय, राजेंद्र विद्यालय के उपाध्यक्ष एस.के. सिंह और जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित थे।

लोकार्पण समारोह के साथ ही “हिंदी पत्रकारिता में विकासपरक रिपोर्टिंग का स्थान” विषय पर संगोष्ठी भी आयोजित की गई।

सरयू राय के विचार

विधायक सरयू राय ने कहा कि अखबारों में विकासपरक खबरों की अपनी अहम जगह है।

“अखबार हर पाठक वर्ग के लिए होता है। आप गौर से पढ़ेंगे तो हर अखबार में विकासपरक रिपोर्टिंग मिलेगी। लेकिन कोई भी अखबार निरपेक्ष होकर विकास की दिशा तय नहीं कर सकता। वह केवल उसकी समीक्षा और मीमांसा कर सकता है।”

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि समय के साथ पत्रकारिता का स्वरूप बदला है। तकनीक, पाठकों की रुचि और रिपोर्टिंग के तौर-तरीकों में बदलाव ने विकासपरक पत्रकारिता को और निखारा है

THE NEWS FRAME

अन्य वक्ताओं के विचार

  • संजय मिश्रा (संपादक, प्रभात खबर): “भारत में हिंदी के अखबार सबसे ज्यादा विकासपरक खबरें छाप रहे हैं। भारतीय मीडिया में लगभग 65% खबरें विकासपरक होती हैं, जो दुनिया के किसी भी देश से अधिक है।”
  • चंद्र भूषण सिंह (संपादक, न्यू इस्पात मेल): “विकासपरक पत्रकारिता बेहद जरूरी है, लेकिन यह उपक्रम काफी खर्चीला है।”
  • जय प्रकाश राय (संपादक, चमकता आईना): “छोटे गांवों और तहसीलों से सबसे ज्यादा विकासपरक खबरें आती हैं। बड़े शहरों में कई बार इसकी कमी दिखती है। अब पत्रकारों को एकजुट होकर इसे मजबूत करने की जरूरत है।”
  • सुबोध श्रीवास्तव (जदयू जिलाध्यक्ष, पूर्वी सिंहभूम): “विकासपरक पत्रकारिता हर मीडिया में होनी चाहिए। आनंद सिंह की नई पुस्तक इसी दिशा में प्रेरणा देती है।”

धन्यवाद ज्ञापन

कार्यक्रम का मंच संचालन चंद्रदीप पांडेय ने किया और अशोक गोयल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

इस अवसर ने जमशेदपुर में पत्रकारिता के विकासपरक स्वरूप पर नई बहस को जन्म दिया और वरिष्ठ पत्रकार आनंद सिंह की नई पुस्तक ‘समय के साथ’ को लेकर पत्रकारिता जगत में उत्साह का माहौल दिखा।

वीडियो देखें:

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment