मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

TATA STEEL मेडिकल सर्विसेज द्वारा विश्व आपातकालीन चिकित्सा दिवस मनाया गया

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: May 27, 2025 10:59 PM
Follow Us:
Add A Heading 22 4
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर, 27 मई 2025: TATA STEEL मेडिकल सर्विसेज ने स्टीलेनियम हॉल में अपने कर्मचारियों के लिए सीपीआर बीएलएस (बेसिक लाइफ सपोर्ट) प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर विश्व आपातकालीन चिकित्सा दिवस मनाया।

A 2

इस कार्यक्रम में टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) के डॉक्टरों और यूनियन कमेटी के सदस्यों सहित 500 से अधिक कर्मचारियों ने शारीरिक रूप से तथा ऑनलाइन भाग लिया।

मुख्य अतिथि डी. बी. सुंदरा रामम, वाइस प्रेसिडेंट– कॉरपोरेट सर्विसेज, TATA STEEL, और विशिष्ट अतिथि संजीव कुमार चौधरी, अध्यक्ष – टाटा वर्कर्स यूनियन ने अपने संबोधन में सीपीआर जैसे जीवनरक्षक कौशल की जानकारी को आवश्यक बताया।

डॉ. विनीता सिंह, जेनरल मैनेजर– मेडिकल सर्विसेज, ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए टीएमएच में आपातकालीन तैयारियों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि समय पर और प्रभावी प्रतिक्रिया न केवल मरीजों की जान बचा सकती है, बल्कि आपात परिस्थितियों से निपटने में अस्पताल की दक्षता और भरोसे को भी मजबूत बनाती है।

THE NEWS FRAME

Read More : झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 जिलों के उपायुक्त बदले, जल्द हो सकता है IPS तबादला भी

टीएमएच की इमर्जेंसी विभागा की एचओडी डॉ. बिनीता पाणिग्रही ने बीएलएस तकनीकों का प्रभावशाली और व्यावहारिक प्रदर्शन किया, वहीं, एडमिनिस्ट्रेटर एवं सीनियर कंसल्टेंट डॉ. शरद कुमार ने सीपीआर कमिटी द्वारा टीएमएच परिसर के भीतर और बाहरी समुदायों में किए गए सराहनीय कार्यों और जागरूकता अभियानों की जानकारी साझा की।

इस सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे उन्हें आपातकालीन स्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने की महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

कार्यक्रम के अंत में चीफ मेडिकल ऑफिसर इनडोर सर्विसेज डॉ. अशोक सुंदर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

TMH ने विश्व आपातकालीन चिकित्सा दिवस के अवसर पर 27 मई से 2 जून तक सप्ताह भर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया है। इन गतिविधियों में टीएमएच के डॉक्टरों सहित डीएनबी रेजिडेंट्स और इंटर्न्स के लिए ट्रॉमा स्किल्स और एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट स्किल्स पर व्यावहारिक कार्यशाला, सभी डॉक्टरों और डीएनबी रेजिडेंट्स (जिसमें आरएम लोकेशंस और ओएचसी शामिल हैं) के लिए क्विज़, तथा हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स के लिए वेलनेस और स्ट्रेस मैनेजमेंट पर वार्ता शामिल हैं।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied