मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

टाटा मेन हॉस्पिटल ने TMH Vishwas V2 ऐप पर मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) की शुरुआत की

On: August 19, 2025 10:15 PM
Follow Us:

जमशेदपुर, 19 अगस्त 2025: डेटा सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ने घोषणा की है कि 1 सितम्बर 2025 से TMH Vishwas V2 ऐप पर मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) लागू किया जाएगा। एमएफए एक दो-स्तरीय सुरक्षा सुविधा है, जो उपयोगकर्ता की पहचान को लॉगिन क्रेडेंशियल्स और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गए वन-टाइम पासवर्ड (OTP) के माध्यम से सत्यापित करती है। यह पहल टीएमएच विश्वास V2 ऐप के सभी उपयोगकर्ताओं के लिए सुरक्षा को और बेहतर बनाएगी, जो यूज़र आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करते हैं, और संवेदनशील चिकित्सा डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

TMH Vishwas V2 ऐप एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है, जिसके माध्यम से ओपीडी और प्राइम अपॉइंटमेंट बुक किए जा सकते हैं

सभी उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे 1 सितम्बर 2025 से पहले TMH Vishwas V2 ऐप पर अपना नवीनतम मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आवासीय पता अपडेट कर लें। उपयोगकर्ता ऐप की लैंडिंग पेज पर उपलब्ध यूज़र मैनुअल का संदर्भ ले सकते हैं और “मोबाइल, ईमेल आईडी और आवासीय पता अपडेट करने के लिए” एसओपी में दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सहायता के लिए, जमशेदपुर के आम नागरिक टाटा मेन हॉस्पिटल के टीएमएच रजिस्ट्रेशन काउंटर या “मे आई हेल्प यू” डेस्क पर संपर्क कर सकते हैं। आम नागरिक patient_experience@tatasteel.com पर मेल करके या हेल्पलाइन नंबर 0657-6641256 पर कॉल करके भी मदद प्राप्त कर सकते हैं।

टाटा स्टील के कर्मचारी, पूर्व कर्मचारी और उनके परिवारजन भी टाटा मेन हॉस्पिटल के टीएमएच रजिस्ट्रेशन काउंटर या “मे आई हेल्प यू” डेस्क पर संपर्क कर सकते हैं। सहायता के लिए people.care@tatasteel.com पर मेल लिखकर या 0657-6644555 पर कॉल करके भी संपर्क किया जा सकता है।

एमएफए की शुरुआत के साथ, टाटा मेन हॉस्पिटल रोगियों के डेटा की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। यह हमारे निरंतर पारदर्शिता, मरीजों के विश्वास और डिजिटल सुरक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

टाटा मेन हॉस्पिटल सभी उपयोगकर्ताओं से अपील करता है कि वे समय रहते आवश्यक अपडेट की प्रक्रिया पूरा करें। ऐसा करने से न केवल लॉगिन में किसी भी प्रकार की रुकावट से बचा जा सकेगा, बल्कि टीएमएच विश्वास V2 (TMH Vishwas V2) ऐप के माध्यम से अपने चिकित्सा रिकॉर्ड और सेवाओं तक निर्बाध और सुरक्षित पहुंच भी सुनिश्चित होगी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

आयुष Treatment का वरदान समन्वित उपचार से गंभीर रोगों से मिली राहत पश्चिमी सिंहभूम में आयुर्वेद और होम्योपैथी ने बदली मरीजों की जिंदगी

आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा के एकीकरण की दिशा में बड़ा कदम: केंद्र सरकार की बहुआयामी आयुष पहलें, 450 से अधिक तंबाकू निषेध केंद्र स्थापित

विश्व Breastfeeding सप्ताह 2026 सतत जीवन की मजबूत शुरुआत के लिए स्तनपान को बढ़ावा देने का संदेश टाटा मेन हॉस्पिटल ने शुरू किया जागरूकता अभियान

टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में मोटापा उपचार के लिए समर्पित ‘ओबेसिटी क्लिनिक’ की शुरुआत

हिंद आईटीआई में MY Bharat जागरूकता एवं पंजीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन

Sarcoma दुर्लभ कैंसर जिसे अक्सर नज़रअंदाज़ किया जाता है लेकिन समय पर पहचान से इलाज संभव

Leave a Comment