📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की दवा दुकानों में ड्रग इंस्पेक्टर का औचक निरीक्षण

On: July 8, 2026 10:16 PM
Follow Us:

चाईबासा: नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर नियंत्रण एवं दवा दुकानों में नियमों के अनुपालन की जांच को लेकर बुधवार को ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित दो खुदरा दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नशे के दुरुपयोग में प्रयुक्त होने वाली दवाओं की उपलब्धता, खरीद-बिक्री, स्टॉक, भंडारण व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक मानकों की गहन जांच की गई।

जांच के दौरान दोनों दुकानों में कोडीन युक्त कफ सिरप नहीं पाया गया। वहीं एक दुकान में स्लीपिंग पिल उपलब्ध मिला, जिसकी खरीद-बिक्री एवं स्टॉक से संबंधित रिकॉर्ड विधिवत संधारित पाया गया। अधिकारियों ने खरीद-बिक्री एवं स्टॉक बैलेंस से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की, जो संतोषजनक पाए गए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

निरीक्षण के क्रम में दवा एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप दवाओं के भंडारण की व्यवस्था सही पाई गई। दोनों दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए मिले। दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि कैमरों का फोकस मुख्य प्रवेश द्वार एवं दुकान के सामने की गतिविधियों पर सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की प्रभावी निगरानी की जा सके।

स्वच्छता व्यवस्था के तहत दुकानों में ढक्कनयुक्त डस्टबिन का उपयोग किए जाने की सराहना की गई। हालांकि एक दुकान में अग्निशामक यंत्र उपलब्ध नहीं पाया गया, जिस पर संबंधित संचालक को तत्काल अग्निशामक यंत्र लगाने का निर्देश दिया गया। दूसरी दुकान में अग्निशामक यंत्र उपलब्ध मिला।

निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई। ड्रग इंस्पेक्टर ने दुकानदारों को निर्देशित किया कि नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए दुकान में जागरूकता संबंधी पोस्टर प्रदर्शित करें तथा किसी भी दवा की बिक्री केवल चिकित्सकीय प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर ही करें।

साथ ही सभी दवा विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों अथवा निकटतम पुलिस थाना को सूचित करें, ताकि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment