📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों का जमशेदपुर आगमन, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया आत्मीय स्वागत

On: July 8, 2026 9:50 PM
Follow Us:
  • मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (MCP-II) के तहत झारखंड परिदर्शन पर पहुंचे आईएफएस अधिकारियों को जिले की औद्योगिक, प्रशासनिक एवं विकासात्मक विशेषताओं से कराया गया अवगत

Indian Foreign Service officers in Jamshedpur: भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 2010 बैच के अधिकारी श्री सुशील प्रसाद तथा मो. शाहिद आलम मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (MCP-II) के अंतर्गत झारखंड राज्य भ्रमण के क्रम में बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे। जमशेदपुर परिसदन में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री राजीव रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने दोनों अधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर अधिकारियों के बीच सौहार्दपूर्ण संवाद हुआ तथा जिले के प्रशासनिक एवं विकासात्मक परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने दोनों आईएफएस अधिकारियों को पूर्वी सिंहभूम जिले की भौगोलिक स्थिति, प्रशासनिक संरचना, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं तथा जमशेदपुर की देश की अग्रणी औद्योगिक नगरी के रूप में स्थापित पहचान से अवगत कराया। साथ ही जिले में संचालित प्रमुख विकास योजनाओं, औद्योगिक प्रगति, एवं सुशासन की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे नवाचारों की भी विस्तृत जानकारी साझा की। दोनों अधिकारियों ने जिले की उपलब्धियों एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए इसे ज्ञानवर्धक अनुभव बताया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment