मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

SUCCESS STORY : नींबू बेचकर सालाना 1.5 लाख रू की आमदनी कर रहे शिवचरण पाड़ेया

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 1, 2023 3:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

SUCCESS STORY | JAMSHEDPUR 

A 2

नींबू उत्पादकों के गांव की पहचान रखता है डुमरिया प्रखंड का बारूनिया, शिवचरण के अलावा 50 अन्य किसान भी नींबू उत्पादन से जुड़े हैं। 

नींबू की खेती में सफल किसान शिवचरण पाड़ेया के सफलता की कहानी आज जिले के दूसरे किसानों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है। डुमरिया प्रखण्ड मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूरी पर बसा बारूनिया गांव घने जंगलों से घिरा हुआ है। पूरा गांव कृषि पर निर्भर है। पाड़ेया परिवार भी किसान परिवार है लेकिन शिवचरण पाड़ेया के पिता की एक पहल ने पूरे गांव की पहचान बदलकर रख दी है। बारूनियां गांव आज नींबू उत्पादकों के गांव के रूप में जाना जाता है। 

THE NEWS FRAME

शिवचरण के पिता ने करीब 20 साल पहले 200 बारहमासी काब्जी नींबू के पौधे लगाए थे जो अभी 160 की संख्या में बड़े पेड़ होकर फल दे रहे हैं। शिवचरण बताते हैं कि शुरूआत के समय में साईकिल से घाटशिला, मुसाबनी, डुमरिया और ओड़िशा के बहलदा, बदामपहाड़ और रायरंगपुर तक नींबू बेचते थे, उस समय नींबू की कीमत 20-30 पैसे मिलता था। अभी 1 नींबू 3-5 रूपए में बिकता है जिससे सालाना लगभग डेढ़ लाख रू. की आमदनी कर लेते हैं। इसके अलावा बकरी पालन और सब्जियों की खेत से भी प्रति वर्ष लगभग 50,000 आमदनी करते हैं, कुल मिलाकर प्रति वर्ष लगभग दो लाख रुपए तक आमदनी होती है।

शिवचरण अपने व्यापार का दायरा बढ़ा रहें हैं। इनके पास 100X100 का एक तालाब है जिससे पटवानी करते हैं। एक वर्ष में दो बार तोड़ाई करते हैं, पहला अक्टूबर-नवम्बर में तथा दूसरा जून-जुलाई में 50 किलो वाले बोरा में लगभग 1200 नींबू आ जाता है और एक तोड़ाई में लगभग 18-20 बोरियां हो जाती है। वर्तमान में नींबू की मांग काफी है और कीमतों में भी उछाल आने से नींबू उत्पदाकों की आमदनी में बढ़ोत्तरी हुई है।  

THE NEWS FRAME

नींबू उत्पादन बढ़ा तो उत्पाद को बचाने के लिए मिला कोल्ड स्टोरेज का सहारा

शिवचरण कहते हैं कि नींबू उत्पादन बढ़ा और बाजार भी मिलने लगा तो चुनौती नींबू को खराब होने से बचाने की थी। कृषि विभागीय आत्मा के प्रसार कर्मियों के संपर्क में आने के बाद कोल्ड स्टोरेज के बारे में पता चला। सहकारिता विभाग, पूर्वी सिंहभूम द्वारा पश्चिम बादिया लैम्पस में कोल्ड स्टोरेज का निर्माण खास तौर से ग्रामीण क्षेत्र के किसानों के लिए स्थापित किया गया है जिसका लाभ बारूनियां के सभी नींबू उत्पादक किसान भी उठा रहे हैं। 

अन्तर्राजकीय स्तर पर नींबू विपणन की योजना पर कार्य कर रहा प्रशासन 

शिवचरण का कहना है कि यदि सरकारी सुविधा का लाभ उठाते हुए वैज्ञानिक तरीके से खेती किया जाए तो गांव के लोगों को पलायन नहीं करना पड़ेगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी, डुमरिया श्री साधुचरण देवगम, कृषि, उद्यान, आत्मा व नाबार्ड के पदाधिकारियों ने बारूनिया गांव का दौरा कर किसानों को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाने के साथ साथ सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए लगातार प्रेरित करते रहे हैं। बारुनिया के किसानों से संपर्क कर नींबू के अन्तर्राजकीय स्तर पर विपणन की योजना पर कार्य  किया जा रहा है। निश्चित ही बारूनिया गाँव के अलावे आसपास के अन्य गांवों में नींबू की खेती करने वाले किसानों को आने वाले समय में इसका लाभ मिलेगा।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Untitled Design 14 6

Meerut में दिल दहला देने वाली वारदात प्रेम संबंध छिपाने के लिए मां पर बेटे की हत्या की साजिश रचने का आरोप पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

Untitled Design 6 8

Deoghar सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही का आरोप एक्सीडेंट में घायल युवक को कथित रूप से चढ़ाई गई एक्सपायरी सलाइन स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Untitled Design 3 7

Digital अरेस्ट साइबर ठगों का नया जाल सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव

IMG 20260620 161536

अंधविश्वास और प्रतिशोध की आड़ में सिसकती इंसानियत: पिता खुद नाबालिक को छोड़ आता था दरिंदे के पास…

Sunil

पुष्पा झुक गया! 25 साल बाद टूटा आतंक का साम्राज्य,एक गोली ने उजाड़ दिया परिवार, सवाल आज भी बाकी है—आखिर मिला क्या?

Supaul

सुपौल में प्रतापगंज थाने का जब्त कफ सिरप मामला: 4 पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी, SHO की सस्पेंशन और गंभीर विभागीय सवाल

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied