मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

पीएम श्री उत्क्रमित पीपुल्स अकादमीa +2 विद्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

On: June 22, 2025 4:08 PM
Follow Us:

📍 जमशेदपुर : शनिवार को न्यू बाराद्वारी स्थित पीएम श्री उत्क्रमित पीपुल्स अकादमी +2 विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व पतंजलि योग संस्थान से पधारे योगगुरु रामलाल भारती, करूंधरा सिंह एवं उनकी टीम ने किया। योगगुरुओं ने भारत सरकार द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न आसनों और प्राणायामों का अभ्यास कराया तथा उनके लाभों की जानकारी विद्यार्थियों को दी।

“एक स्वास्थ्य, एक पृथ्वी के लिए योग”  विषय पर विद्यार्थियों ने जाना योग का महत्व

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

विद्यालय के प्राचार्य चन्द्रदीप पाण्डेय ने इस वर्ष के योग दिवस की थीम “एक स्वास्थ्य, एक पृथ्वी के लिए योग” पर विचार साझा करते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मन को भी शांत और संतुलित करता है। उन्होंने प्रशिक्षकों का विद्यालय की ओर से स्वागत किया।

विद्यालय की योग प्रशिक्षित शिक्षिका रीना कुमारी ने पतंजलि योग संस्थान से आए सभी योग प्रशिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Read More : आजादनगर थाना क्षेत्र के मोहर्रम अखाड़ा लाइसेंसी नहीं निकालेंगे जुलूस इमामबाड़ा के पास होगा खेल और फतिया खानी।

🌱 स्वास्थ्यवर्धक अल्पाहार का भी हुआ वितरण

कार्यक्रम के अंत में अंकुरित चना, मूंग एवं गुड़ का वितरण किया गया, जिससे विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित किया गया।

🎯 यह आयोजन विद्यार्थियों को योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास था। विद्यालय प्रबंधन ने इसे नियमित क्रियाकलापों में शामिल करने की भी बात कही।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment