मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में वार्षिकोत्सव (एनुअल डे) 2025 का हुआ आयोजन।

On: November 25, 2025 10:38 PM
Follow Us:

जमशेदपुर, 25 नवंबर, 2025: श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने B.Ed और D.El.Ed सत्र 2023-2025 के लिए अपना वार्षिकोत्सव (एनुअल डे )मनाया। श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के अध्यक्ष (चेयरमैन) श्री सुखदेव महतो इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर और स्वागत नृत्य के साथ हुआ। इस दिन विद्यार्थियो को उनके करिकुलर और को-करिकुलर उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

B.Ed से नूपुर भट्टाचार्जी और D.El.Ed से ईशा पांडे को स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर की उपाधि दी गई। अन्य विद्यार्थियों को भी कई उपाधियाँ दी गई , जैसे – सुजीत पात्रो को मिस्टर हार्मोनियस, मुस्कान राय को मिस ऑप्टिमिस्टिक, सुप्रीति दास को मिस इनसाइटफुल, पूजा ठाकुर को मिस स्टाइलिश, अमृत कौर को मिस ट्रस्टवर्दी, कुमारी निधि रानी तिर्की को मिस पंक्चुअल, निशु खत्री को मिस ओबिडिएंट, रेशमा महतो को मिस्टर को-ऑपरेटिव, प्रियंका साहू (B.Ed), अल्पना महतो (D.El.Ed) को मिस स्टूडियस की उपाधि दी गई।

इस मौके पर कॉलेज की सालाना पत्रिका ‘श्रीवाणी’ का लोकार्पण किया गया।

प्राचार्या डॉ. मौसमी महतो ने सभी स्टूडेंट्स का गर्मजोशी से स्वागत किया, उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम स्टूडेंट्स के टैलेंट को मोटिवेट करने और निखारने में मदद करते हैं।

कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। पूरे कार्यक्रम का संयोजन सहायक प्राध्यापक बीना महतो ने किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment