मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

सरयू की चेतावनी: ऐसा नहीं हुआ तो धनबाद के आला प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ विधानसभा में अवमानना ​​का मामला दर्ज कराया जाएगा

On: August 28, 2025 10:56 PM
Follow Us:

जमशेदपुर/धनबाद/रांची: धनबाद जिले के बाघमारा के मौजा दरीदा और लेढ़ीडुमर की जमीन पर बनी चारदीवारी को सरकार हटाएगी। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के विधानसभा में गैर सरकारी संकल्प के संबंध में राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दीपक बिरुआ ने सदन को आश्वस्त किया कि इस मामले में अतिक्रमण वाद संख्या-7/2024-25 में अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराने का आदेश पारित कर दिया गया है।

सरकार 8 सितंबर तक दरीदा और लेढ़ीडुमर का अतिक्रमण हटा लेगी

मंत्री ने बताया कि अंचल कार्यालय बाघमारा द्वारा अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अगले महीने की 8 तारीख निर्धारित की गई है और इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी, धनबाद को एक दंडाधिकारी और सशस्त्र पुलिस बल (महिला बल सहित) की प्रतिनियुक्ति करने को कहा गया है। संबंधित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर निर्धारित तिथि को अंतिम प्रतिवेदन समर्पित किया जाएगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस उत्तर पर सरयू राय ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार 08 सितंबर, 2025 को अतिक्रमण के लिए बनाई गई चारदीवारी को ध्वस्त कर देगी। यदि ऐसा नहीं होता है, तो वे बाघमारा के अंचलाधिकारी, धनबाद के अनुमंडल पदाधिकारी और धनबाद के उपायुक्त के विरुद्ध विधानसभा में अवमानना ​​का मामला दायर करेंगे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment