📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

तमिलनाडु गैस रिसाव हादसे के बाद पश्चिमी सिंहभूम के 14 श्रमिकों की सुरक्षित घर वापसी

On: July 1, 2026 10:45 PM
Follow Us:

चक्रधरपुर/चाईबासा: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में हुए अमोनिया गैस रिसाव हादसे से प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिले के 14 श्रमिकों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। सभी श्रमिकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर रेल मार्ग से झारखंड लाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, श्रमिक पहले राउरकेला पहुंचेंगे और वहां से अगले दिन चक्रधरपुर आएंगे। चक्रधरपुर पहुंचने के बाद जिला प्रशासन द्वारा विशेष वाहनों की व्यवस्था कर सभी श्रमिकों को उनके-अपने घर सुरक्षित पहुंचाया जाएगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जिला प्रशासन ने बताया कि तमिलनाडु प्रशासन के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। हादसे के बाद सभी प्रभावित श्रमिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और अब उनकी सकुशल वापसी की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

अपने गृह राज्य लौट रहे श्रमिकों ने जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में उन्हें हर संभव सहायता और सहयोग मिला। वहीं श्रमिकों के सुरक्षित लौटने की सूचना मिलने के बाद उनके परिजनों ने भी राहत की सांस ली है। जिला प्रशासन ने कहा है कि श्रमिकों की सुरक्षित और सम्मानजनक घर वापसी उनकी प्राथमिकता है तथा पूरी प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment