मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

डकैती व छिनतई की वारदात का खुलासा : अवैध हथियारों के साथ घूम रहे तीन अपराधी गिरफ्तार

On: December 14, 2025 10:31 PM
Follow Us:

चाईबासा (जय कुमार) 14 दिसंबर 2025 : पश्चिमी सिंहभूम, दिनांक 13 दिसंबर को चाईबासा पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ अपराधकर्मी चक्रधरपुर से चाईबासा क्षेत्र की ओर एक आल्टो कार में अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम शारदा के समीप संदिग्ध आल्टो कार को रोका और तलाशी ली। वाहन में सवार तीन व्यक्तियों ने अपना नाम सरोज बोदरा, श्यामलाल केराई एवं सिकन्दर केराई बताया। तलाशी के दौरान सरोज बोदरा के पास से एक अवैध देशी कट्टा एवं एक जिंदा गोली बरामद की गई, जबकि वाहन की डिक्की से एक अन्य देशी कट्टा मिला। वहीं, श्यामलाल केराई के पास से टेक्नो कंपनी का एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement

पुलिस द्वारा हथियारों के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर तीनों आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके पश्चात बरामद दोनों अवैध हथियार एवं मोबाइल फोन को जप्ती सूची बनाकर विधिवत जप्त करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधियों ने कई संगीन वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि 8 दिसंबर 2025 को उन्होंने कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के तोरलो मोड़ के पास अपने नौ अन्य साथियों के साथ मिलकर इसी आल्टो कार एवं तीन मोटरसाइकिलों का उपयोग करते हुए एक व्यापारी से 85 हजार रुपये की डकैती की थी, जिसमें फायरिंग की घटना भी हुई थी। इस मामले में कुमारडुंगी थाना कांड संख्या 36/25 दर्ज है।

इसके अलावा, आरोपियों ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के क्यापता गांव के पास एक मोटरसाइकिल सवार से मोबाइल फोन एवं 1200 रुपये की छिनतई की वारदात को भी अंजाम दिया था, जिस पर मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 197/2025 दर्ज है।

अवैध हथियारों की बरामदगी को लेकर मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 202/2025 दिनांक 13.12.2025 के तहत धारा 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 317(3) बीएनएस 2023 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से श्यामलाल केराई का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है।

गिरफ्तार व्यक्ति का नामः –

  1. सरोज बोदरा उम्र करीब 26 वर्ष पिता- स्व० मंगल सिंह बोदरा ग्राम- तिलोपदा थाना टोकलो जिला- चाईबासा।
  2. श्यामलाल केराई उम्र करीब 28 वर्ष पिता- राजेन्द्र केराई ग्राम- आराहांगा थाना- टोकलो जिला- चाईबासा ।
  3. सिकन्दर केराई उम्र करीब 29 वर्ष पिता- जयपाल केराई ग्राम आराहांगा थाना- टोकलो जिला- चाईबासा ।

जप्त सामानः –

  1. दो (02) देशी कट्टा
  2. 8MM का 01 जिन्दा कारतूस
  3. कुल-चार (04) मोबाईल फोन
  4. कुल-7200 रुपये नगद
  5. सिल्वर रंग का ऑल्टो कार पंजीयन सं0- JH05BV-8505

पुलिस की इस कार्रवाई से संभावित बड़ी आपराधिक घटना टल गई है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment