मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जमशेदपुर से राहत भरी खबर: लापता अंशिका सकुशल मिली, पूरे शहर ने ली राहत की सांस

On: July 17, 2025 10:07 AM
Follow Us:

जमशेदपुर, टेल्को: गुलमोहर स्कूल की तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा अंशिका के लापता होने की खबर से मंगलवार की शाम टेल्को क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। लेकिन राहत की बात ये है कि अंशिका अब सकुशल मिल गई है, जिससे उसके परिवार और शहरवासियों ने चैन की सांस ली है।

स्कूल ड्रेस में निकली थी घर से अंशिका

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मंगलवार शाम अंशिका सफेद स्कूल ड्रेस और बैग के साथ घर से निकली थी। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने पहले पड़ोसियों और जानपहचान वालों से पूछताछ की, फिर जब कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने रातभर चलाया खोज अभियान

सूचना मिलते ही टेल्को थाना प्रभारी, डीएसपी, और टेल्को कंपनी की मदद से डॉग स्क्वॉड को लगाकर रात 2 बजे तक अभियान चलाया गया। इस सर्च ऑपरेशन में सैकड़ों स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया और पूरी संवेदनशीलता से मदद की

अंशिका के सकुशल मिलते ही परिवार ने जताया धन्यवाद

अंशिका के मिलने की खबर से परिवार की आंखों में आंसू आ गए – इस बार खुशी के आंसू। परिवार ने प्रशासन, पुलिस, मीडिया और स्थानीय लोगों का दिल से आभार जताया। उन्होंने कहा,

“हमने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ होगा, लेकिन जिस तरह सबने मिलकर हमारी बेटी की तलाश की, उससे भरोसा और बढ़ गया है।”

समाज से की गई भावनात्मक अपील

परिजनों ने अपील की है कि इस तरह की घटनाओं में हर किसी को मिलकर तुरंत मदद करनी चाहिए, ताकि कोई बच्चा या परिवार डर और चिंता में न रहे।

अंशिका के सकुशल लौटने की खबर ने जमशेदपुर को राहत दी है। यह घटना एक जागृति भी है – कि हमें अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना होगा और समाज को एकजुट होकर हर मुश्किल घड़ी में साथ देना चाहिए।

अभी तक यह अज्ञात है की अंशिका इतने घंटे कहाँ थी किसके साथ थी? उसे कोई बहलाकर ले गया था या फिर वह खुद से भटक गयी थी? जल्द ही  जवाब लेकर लौटेंगे।

https://www.facebook.com/share/r/14G9HGKzPu6

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment