
जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के मुंशी मोहल्ला में बुधवार शाम हुई हिंसक वारदात में घायल राहुल की इलाज के दौरान टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करीब 35 की संख्या में पहुंचे लोगों ने राहुल पर ताबड़तोड़ हथियार और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। गंभीर हालत में राहुल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने काफी कोशिश के बावजूद उसे बचा नहीं सके।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह वारदात आपसी रंजिश या प्रेम-प्रसंग से जुड़ी हो सकती है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
सूत्रों और राहुल के दोस्तों के बीच दबी जुबान में चल रही चर्चाओं के अनुसार, यह पूरा विवाद किसी लड़की से जुड़ा बताया जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी पुरानी रंजिश या त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग (Triangle Love Story) के चलते इस खूनी वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि, आधिकारिक तौर पर पुलिस ने अभी इस एंगल पर कुछ भी साफ कहने से इनकार किया है।
हमले के बाद परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आसपास के इलाकों में छानबीन तेज कर दी है और घटना से जुड़े लोगों की पहचान करने में जुटी है।
फिलहाल पूरे मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों के बयान के आधार पर हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
मुख्य बातें
- मानगो के मुंशी मोहल्ला में हुई हिंसक वारदात।
- करीब 35 लोगों ने राहुल पर हमला किया।
- हथियार और पत्थरों से किए गए हमले में राहुल गंभीर रूप से घायल हुआ।
- इलाज के दौरान TMH में राहुल की मौत हो गई।
- पुलिस जांच में जुटी है, इलाके में तनाव का माहौल है।
#जमशेदपुर, मानगो, मुंशी मोहल्ला, राहुल की मौत, TMH, फायरिंग, हमला, हथियार और पत्थर, Jharkhand crime news, Jamshedpur news














