मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जमशेदपुर: आजादनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मोबाइल छिनतई मामले में एक विधि-विरुद्ध बालक पकड़ा गया, लूटा गया मोबाइल और बाइक बरामद

On: July 8, 2026 11:17 PM
Follow Us:
Azadnagar 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर, 8 जुलाई। आजादनगर थाना पुलिस ने मोबाइल छिनतई की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए एक विधि-विरुद्ध बालक को पकड़ लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से छिनतई किया गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Netaji 3

पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई 2026 की रात करीब 11:45 बजे टाटा मोटर्स में कार्यरत रविन्द्र महतो ड्यूटी समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान आजादनगर थाना क्षेत्र के चाणक्यपुरी स्थित अजय स्टोर के पास काले रंग की हीरो मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उनका वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन छीन लिया और कपाली की ओर फरार हो गए।

घटना के संबंध में आजादनगर थाना कांड संख्या 58/2026 दिनांक 7 जुलाई 2026 को धारा 304(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक, पटमदा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कपाली स्थित एक विधि-विरुद्ध बालक को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त हीरो मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।

पुलिस ने पकड़े गए विधि-विरुद्ध बालक को 8 जुलाई 2026 को किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

वहीं, मामले का दूसरा आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Netaji 4

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment