मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जमशेदपुर: महिला के गले से सोने की चेन छीनने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार, चोरी की चेन व बाइक बरामद

On: July 8, 2026 4:53 PM
Follow Us:
1783509432649
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर, 7 जुलाई। टेल्को थाना पुलिस ने महिला के गले से सोने की चेन छीनने की घटना का त्वरित उद्भेदन करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो टुकड़ों में सोने की चेन तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (JH05DC1914) बरामद की है।

Netaji 3

पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई 2026 को टेल्को थाना क्षेत्र में एक महिला के गले से अज्ञात बाइक सवार बदमाश ने सोने की चेन झपटकर फरार हो गया था। पीड़िता के बयान पर टेल्को थाना में कांड दर्ज कर विशेष जांच टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी विक्रम हो (25 वर्ष), पिता- लखन हो को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई सोने की चेन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।

जब्त सामान

  • सोने जैसी पीली धातु की चेन (दो टुकड़ों में)
  • स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (JH05DC1914)

कई मामलों में पहले से है आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विक्रम हो के विरुद्ध जमशेदपुर के बिरसानगर, गोविंदपुर, सिदगोड़ा, मानगो, टेल्को सहित पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के विभिन्न थानों में चोरी एवं अन्य आपराधिक मामलों के 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी पहले भी कई बार जेल जा चुका है।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Netaji 4

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260708 183043

DD बार हमला कांड में बड़ी सफलता: बार मालिक नीरज सिंह सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान और ओडिशा से दबोचा

IMG 20260708 WA0006

जमशेदपुर में 39 लाख रुपये की नकली सिगरेट बरामद, मानगो पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा; तीन मास्टरमाइंड फरार

IMG 20260708 160956

जमशेदपुर DD बार हत्याकांड: मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

The News Frame

बेटियाँ कब तक डर में जिएंगी? श्रीगंगानगर की घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया

The News Frame 1 1

श्रीगंगानगर मामला: 13 वर्षीय मासूम पूरी तरह सुरक्षित, प्रशासन ने अवैध होटलों पर चलाया बुलडोजर, 14 आरोपी गिरफ्तार

Untitled Design 24 2

Jamshedpur DD बार हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 3 और आरोपी गिरफ्तार हथियार व बाइक बरामद

Leave a Comment