मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

गांव–गांव में समस्याओं से जूझ रहे लोग, समाधान के लिए सही मंच तक पहुँचाने वालों की कमी — करुणामय मंडल

On: December 14, 2025 9:54 PM
Follow Us:

पोटका | संवाददाता

ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी हजारों लोग मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज़ को सही प्लेटफॉर्म तक पहुँचाकर समाधान की पहल करने वाले लोगों की भारी कमी है। यह बात पोटका के पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल ने कही।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

ज्ञात हो कि पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल शनिवार को अपने निजी कार्य से प्रखंड के आसनबनी पंचायत अंतर्गत तीलामुड़ा गांव के लखनडीह टोला पहुंचे थे। अपने पूर्व प्रतिनिधि को गांव में देखकर बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीण उनके पास पहुंचीं और अपनी-अपनी समस्याएं सामने रखीं।

THE NEWS FRAME

ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि कई लाभुकों को अब तक मईया सम्मान योजना की राशि नहीं मिल पाई है, वहीं कई बुजुर्गों की वृद्धावस्था पेंशन लंबे समय से बंद है। इसके अलावा कुछ ग्रामीणों ने दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं पेंशन से जुड़ी परेशानियां बताईं, जबकि कई लोगों ने जर्जर आवास की समस्या को लेकर अपनी पीड़ा साझा की।

पूर्व जिला पार्षद श्री मंडल ने सभी ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि नियमों के तहत संबंधित विभागों से समन्वय कर यथाशीघ्र समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुँचना चाहिए और इसके लिए लगातार प्रयास जरूरी है।

इसी दौरान गीता भकत ने अनुरोध कर पूर्व पार्षद को अपना प्लास्टिक से ढका अत्यंत जर्जर घर दिखाया और जल्द आवास सहायता दिलाने की मांग की। इस पर श्री मंडल ने मामले को संबंधित अधिकारियों तक पहुँचाने का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर दीपक कुमार भकत सहित पीड़ित ग्रामीण पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित थे। ग्रामीणों ने पूर्व जिला पार्षद से मिलकर उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment