मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

एक कॉर्निया से 6 लोगों को मिल सकती है रोशनी

On: September 3, 2025 9:28 PM
Follow Us:

जमशेदपुर, 3 सितंबर 2025 (बुधवार)। रोशनी जमशेदपुर संस्थान की ओर से आज साकची स्थित आई हॉस्पिटल में नेत्रदान पर विशेष जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर आई हॉस्पिटल के वरिष्ठ डॉक्टरों और संस्थान के प्रतिनिधियों ने नेत्रदान के महत्व और उसके लाभों पर विस्तार से चर्चा की।

डॉक्टरों ने बताया नेत्रदान का महत्व

---Advertisement---
Netaji Advertisement

आई हॉस्पिटल के JEH सुपरिंटेंडेंट डॉ. एस.पी. जहानवाल, डॉ. नेहा गांधी और डॉ. पूनम रावत ने जानकारी दी कि केवल कॉर्निया (नेत्र-पुतली) दान करने से एक व्यक्ति छह अन्य व्यक्तियों को दृष्टि दे सकता है।

उन्होंने यह भी बताया कि कॉर्निया किन कारणों से खराब होता है और समय रहते नेत्रदान किस तरह अंधेपन की समस्या को दूर कर सकता है।

THE NEWS FRAME

जागरूकता फैलाने का निर्णय

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नेत्रदान और अंगदान को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न संस्थानों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से अभियान चलाया जाएगा।

नेत्रदान करने वाले परिवारों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान उन परिवारों को प्रशंसा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने स्वजन के निधन के बाद नेत्रदान का महान कार्य किया।

इनमें शामिल हैं:

  • अरविंद एस. रुपाणी
  • वी.के. सिंह
  • अंजु चटर्जी
  • दीपक गांधी
  • मनसुख गोहेल
  • नरेश भगत
  • जितेंद्र बिलाखिया
  • हंसमुख भाई गांधी

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख हस्तियाँ

इस अवसर पर रोशनी संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती तरु गांधी, सचिव श्री परविंदर सिंह कपूर, कोषाध्यक्ष सीता जोशी सहित संगठन के कार्यकर्ता रेनू सिंह, राकेश पटेल, ऋषभ गांधी, एस.एन. पाल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन, पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष एस.एन. पाल ने भी भाग लिया। उन्होंने जानकारी दी कि उन्होंने स्वयं 8 अगस्त को अंगदान दिवस पर नेत्रदान किया था और अपने परिवार को भी अंगदान के लिए प्रेरित किया।

आम जनता से अपील

कार्यक्रम के अंत में रोशनी संस्थान ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे नेत्रदान एवं अंगदान की इस मुहिम में आगे आएँ और अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करें।

संपर्क नंबर:

9334048203, 9771843302, 9234503900, 9835363219, 9031277169

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment