मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

श्री अभिषेक राव को मानवाधिकार प्रकोष्ठ का जिला सचिव नियुक्त किया गया

On: June 19, 2025 10:05 PM
Follow Us:

जमशेदपुर : हेल्पिंग कॉर्प्स फाउंडेशन (HCF) द्वारा श्री अभिषेक राव को मानवाधिकार प्रकोष्ठ, जिला सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), भारत सरकार के अधीन कार्यरत एवं सहकारिता मंत्रालय, नीति आयोग, कॉर्पोरेट अफेयर्स मंत्रालय और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के साथ पंजीकृत संस्था द्वारा की गई है।

श्री राव को यह जिम्मेदारी Section 8 के अंतर्गत पंजीकृत सामाजिक संस्था HCF के द्वारा दी गई है, जो मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक कल्याण और राष्ट्रनिर्माण के क्षेत्र में कार्यरत है।

हेल्पिंग कॉर्प्स फाउंडेशन ने दी जिम्मेदारी, राव बोले- राष्ट्रहित में करूंगा कार्य

अभिषेक राव ने जताया आभार

---Advertisement---
Netaji Advertisement

नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री अभिषेक राव ने HCF बोर्ड के प्रति आभार जताया और कहा,

“यह मेरे लिए गौरव की बात है। मैं पूरी निष्ठा और समर्पण से राज्य और राष्ट्र के विकास, विशेषकर मानवाधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करूंगा।”

Read More : जल-जमाव की जड़ में लापरवाही! सरयू बोले: जल निकासी और जनसुविधा की अनदेखी बनी मुसीबत की वजह

हेल्पिंग कॉर्प्स फाउंडेशन (HCF) एक सामाजिक संगठन है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, मानवाधिकार, महिला सशक्तिकरण और समाज के पिछड़े वर्गों के लिए काम करता है। यह भारत सरकार के कई मंत्रालयों से प्रमाणित एवं मान्यता प्राप्त है।

संस्था ने श्री राव के नेतृत्व में जिला स्तर पर मानवाधिकार संबंधित गतिविधियों को और अधिक मजबूत करने की उम्मीद जताई है। साथ ही यह भी विश्वास जताया गया कि श्री राव सामाजिक न्याय और मानवाधिकार के प्रति संस्था की सोच को जमीनी स्तर तक ले जाएंगे।

जिले में मानवाधिकार गतिविधियों के लिए श्री अभिषेक राव की नियुक्ति एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। उनकी सामाजिक सेवा की पृष्ठभूमि और सक्रियता से उम्मीद की जा रही है कि वे इस नई जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से निभाएंगे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment