मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

परदेसी पाड़ा में मस्जिद निर्माण कार्य रुका, धर्मांतरण को लेकर चिंता

On: December 8, 2025 7:35 PM
Follow Us:

जमशेदपुर । सोनारी के परदेसी पाड़ा के लोगों ने सोमवार को एक बैठक की। बैठक में टाटा लीज एरिया में मस्जिद निर्माण को लेकर चर्चा हुई। गत 2 दिसंबर को भी इसी विषय पर चर्चा हुई थी। इस बात पर खुशी जताई गई कि टाटा लैंड डिपार्मेंट के साथ-साथ प्रशासन ने भी इस मामले को संज्ञान में लिया और जांच प्रारंभ की है। फिलहाल मस्जिद का निर्माण कार्य स्थगित है।

बैठक के बारे में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने बताया कि बैठक में धर्मांतरण एवं सोनारी में एक समुदाय की जनसंख्या में अचानक हुई बढ़ोत्तरी का भी मामला आया। स्थानीय लोगों ने कहा कि अचानक एक समुदाय की आबादी का सोनारी क्षेत्र में बढ़ना सामान्य घटना नहीं है। यह तय हुआ कि इस मामले को गंभीरता से देखा जाएगा। जांच की जाएगी, तथ्य इकट्ठे किये जाएंगे और फिर इस संबंध में जरूरी कार्रवाई के लिए समुचित पदाधिकारी से संपर्क स्थापित किया जाएगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

बैठक में अरुण तिवारी, विनोद प्रसाद, विजय प्रसाद, बलराम ठाकुर, नरेश प्रसाद सिंह, मोहन राव, अशोक जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment