मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सैन्य मातृशक्ति ने सावन मिलन महोत्सव का आयोजन किया

On: July 19, 2025 10:06 PM
Follow Us:

जमशेदपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अंतर्गत कार्यरत सैन्य मातृशक्ति द्वारा ‘मिलन सह सावन महोत्सव’ का आयोजन के-79 रेस्टोरेंट स्थित साक-हावड़ा ब्रिज सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों की पत्नियों और महिला सदस्यों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद संगठन से जुड़ी नई महिला सदस्यों का स्वागत किया गया। अध्यक्ष रूबी सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

विषय प्रवेश के दौरान श्रीमती विनीता ने कहा कि सैनिक मूल्यों और आधुनिकता के बीच संतुलन जरूरी है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों और समाज में भी सैनिक संस्कारों को फैलाने की कोशिश करें।

THE NEWS FRAME

महोत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। हरे रंग की साड़ियों और चूड़ियों में सजी महिलाओं ने सावन के गीतों पर नृत्य किया और मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लिया। नृत्य, रूप सज्जा, मेहंदी और रैंप वॉक प्रतियोगिताओं ने आयोजन में खास रंग भरा।

मुख्य अतिथि पूर्वी घोष और साहित्य मंच की वीणा पांडे ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सावन क्वीन का चयन भी इन्हीं निर्णायकों द्वारा किया गया।

सदस्य अनुपम सिंह ने कहा कि सावन का महीना न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी बहुत खास होता है। ऐसे आयोजन समाज में ऊर्जा और सकारात्मकता लाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में रीना सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
इस आयोजन में अर्चना शर्मा, अनुपम सिंह, स्वेता, पूनम, शर्मिला, सुनीता, सविंदर कौर, सावित्री, आरती देवी, रेखा, राधिका, सरिता, रीना सिंहा, श्वेता सिंह, स्वाति, मीना सिंह, सरोज सिंह, रीना मिश्रा, उर्मिला, संगीता, कंचन सिंह, नीता शर्मा, सुमन, पूजा सिन्हा और रूबी सिंह समेत करीब 70 सदस्य शामिल हुईं।

यह कार्यक्रम महिलाओं के बीच सौहार्द और पारंपरिक मूल्यों को बढ़ावा देने का प्रयास रहा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 38 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

Leave a Comment