📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

DD बार खूनी बवाल मामले में जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

On: June 29, 2026 11:06 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित DD Double Down बार के बाहर हुई खूनी हिंसा के मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर मौजूद गश्ती दल के तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसी बीच इस मामले में एक और दुखद अपडेट सामने आया है। चाकूबाजी में गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में मौत हो गई है।

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) रतन कुमार दास, सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) राजेश कुमार रंजन तथा आरक्षी संख्या 913 मनोज कुमार शामिल हैं। प्रारंभिक जांच के आधार पर इन तीनों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

गौरतलब है कि शनिवार देर रात DD Double Down बार के बाहर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी के दौरान एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस हमले में हिमांशु सिंह और प्रत्युष गंभीर रूप से घायल हुए थे, जबकि बीच-बचाव के दौरान एक पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गया था। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके सामने आने के बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठे।

गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह को तत्काल TMH में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। हिमांशु की मौत के बाद मामला अब और गंभीर हो गया है तथा परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

जिला पुलिस प्रशासन ने मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिमांशु सिंह की मौत के बाद इस मामले में हत्या की धाराएं जोड़ने की संभावना भी जताई जा रही है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है और शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment