मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

M.G.M अस्पताल, प्राइवेट अस्पतालों कि व्यवस्था में सुधार, सदर अस्पताल में नवजात शिशु के पीलिया बीमारी के लिए फोटोथेरेपी उपचार की व्यवस्था, पैथोलॉजी केन्द्रों का Clinic Establishment Act 2010 के तहत रजिस्ट्रेशन आदि को लेकर सामाजिक संस्था, जन सत्याग्रह के द्वारा उपायुक्त महोदया को ज्ञापन दिया गया।

On: July 5, 2023 11:45 AM
Follow Us:
THE NEWS FRAME


जमशेदपुर | झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सामाजिक संस्था जन सत्याग्रह के द्वारा आज उपायुक्त महोदय (पूर्वी सिंहभूम) के द्वारा मुख्य सचिव महोदय (झारखंड प्रदेश) के नाम जमशेदपुर के M.G.M अस्पताल के अंतर्गत जन औषधि केंद्र के संचालन ना होने, M.G.M अस्पताल कि व्यवस्था में सुधार, जमशेदपुर के सदर अस्पताल में नवजात शिशु के पीलिया (Jaundice) बीमारी के लिए फोटोथेरेपी उपचार की व्यवस्था करने, जमशेदपुर के सभी प्राइवेट अस्पतालों में भी कानूनन पूर्ण रूप से पुअर बेड की सुविधा उपलब्ध करवाने एवं पूर्वी सिंहभूम के सभी अस्पतालों, नर्सिंग होम एवं पैथोलॉजी केन्द्रों का Clinic Establishment Act 2010 के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने के संबंध में मांग पत्र सौपा।          

सामाजिक संस्था जन सत्याग्रह के द्वारा कई बार उपरोक्त विषय के संदर्भ में जिला पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त महोदया से निवेदन किया गया है। पत्र के माध्यम से संस्था जन सत्याग्रह पुनः इस विषय पर आग्रह करती है।

पत्र में  कहा गया – 

महोदया हमलोगों के लगातार प्रयास के बाद ही पूर्वी सिंहभूम के सभी अस्पतालों, नर्सिंग होम एवं पैथोलॉजी केन्द्रों का Clinic Establishment Act 2010 के तहत रजिस्ट्रेशन किया गया था। 

महोदया जमशेदपुर के M.G.M अस्पताल के अंतर्गत जन औषधि केंद्र का आरंभ ना होने का मुख्य कारण उस समय और वर्तमान समय के अवर-सचिव-स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग राँची के उदासीनता के कारण अब तक लागू नहीं हुई है। 

हमें जो सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत जो सूचना हमें प्राप्त हुई उसमें बताया गया है कि M.G.M मेडिकल कालेज अस्पताल जमशेदपुर के द्वारा कई बार अवर-सचिव- स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग राँची को कई बार पत्र लिखने पर भी कोई कारवाई अब तक नहीं की गई है। समुचित दिशा-निर्देश के अभाव में उक्त जन औषधि केन्द्र को शुरु नहीं किया जा सका है।

महोदया इसकी प्रत्तिलिपि हमने पहले भी कई बार उपायुक्त महोदय पूर्वी सिंहभूम के द्वारा जन औषधि केन्द्र को शुरु करवाने के लिए मांग पत्र लिखा किन्तु अब तक किसी प्रकार की कोई भी कारवाई नहीं की गई है।      

महोदया आपसे विनम्र आग्रह है कि जल्द से जल्द गरीबों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए समुचित दिशा-निर्देश दें एवं जन औषधि केन्द्र को शुरु करवाने का कष्ट करे एवं झारखण्ड के सभी सरकारी अस्पतालों में भी नवजात शिशु के पीलिया (Jaundice) बीमारी के लिए फोटोथेरेपी उपचार की व्यवस्था करने एवं सभी प्राइवेट अस्पतालों में भी कानूनन पूर्ण रूप से पुअर बेड की सुविधा उपलब्ध करवाने का कष्ट करे।

महोदया सामाजिक संस्था जन सत्याग्रह आपसे यह आशा करती है कि आपका प्रशासनिक प्रयास यहाँ के आम जनता के प्रति सामाजिक एवं सकारात्मक इच्छा को दर्शाता है। इसपर तत्काल प्रभाव से उचित कार्यवाही करने का कष्ट करें।

महोदया, नियम एवं तर्कों की जटिलता मानवता के अधिकारों को खंडित नहीं कर सकती है किसी प्रश्न के उत्तर में हाँ अथवा ना का होना एक हद तक उस व्यक्ति के निजी सोच पर निर्भर करता है। महोदया आपका प्रशासनिक प्रयास इस राज्य की जनता के प्रति एक सकारात्मक इच्छा को दर्शाएगा।

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

और पढ़ें

पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 38 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

Leave a Comment