मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

करीम सिटी कॉलेज में झारखंड के अल्पसंख्यकों और आदिवासियों के मानवाधिकार पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 6, 2024 10:11 PM
Follow Us:
करीम सिटी कॉलेज में झारखंड के अल्पसंख्यकों और आदिवासियों के मानवाधिकार पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर 6 मार्च 2024 : करीम सिटी कॉलेज, राजनीति विज्ञान विभाग तथा नेशनल ह्यूमन राइट्स कमिशन, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ जिसका विषय था- “झारखंड के अल्पसंख्यकों और आदिवासियों के मानवाधिकार”।

Netaji 3

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हन विश्वविद्यालय चाईबासा के रजिस्टर डॉ राजेंद्र भारती तथा रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रो मोहम्मद अयूब (डीन ह्यूमैनिटीज तथा विश्वविद्यालय उर्दू विभागाध्यक्ष, श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची) एवं मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ सोनाली सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर, स्नातकोत्तर विभाग, राजनीति विज्ञान, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय) तथा डॉ अभय सागर मिंज (असिस्टेंट प्रोफेसर एंथ्रोपोलॉजी विभाग, श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची) शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य और इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ मोहम्मद रियाज ने पुष्प कुछ देखकर अतिथियों का स्वागत किया। उनके शुभ हाथों से तमाम अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान प्रस्तुत किया गया।

प्राचार्य ने स्वागत भाषण करते हुए भारतीय संविधान की तरफ सभा का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान भारत के नागरिकों के प्रत्येक वर्ग के अधिकारों तथा स्वतंत्रता की सुरक्षा प्रदान करता है। कार्यक्रम के कन्वीनर तथा राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ अनवर शहाब ने कार्यक्रम के उद्देश्यों को सभा के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य यहां के अल्पसंख्यकों तथा विशेष कर आदिवासियों को उनके उन अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूक बनाना है जो उन्हें भारतीय संविधान द्वारा प्रदान किया गया है।

करीम सिटी कॉलेज में झारखंड के अल्पसंख्यकों और आदिवासियों के मानवाधिकार पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
करीम सिटी कॉलेज में झारखंड के अल्पसंख्यकों और आदिवासियों के मानवाधिकार पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

मुख्य अतिथि रजिस्ट्रार महोदय ने कार्यक्रम का विधिवत्त उद्घाटन किया। उन्होंने अपने उद्घाटन भाषण में संस्कृत शब्द को परिभाषित किया और बताया के संस्कृति मानव जीवन में आधार की हैसियत रखती है। संस्कृति ही है जिसमें हमारा वास्तविक स्वरूप निहित होता है।

रजिस्ट्रार महोदय के उद्घाटन भाषण के बाद प्रथम सत्र प्रारंभ हुआ जिसमें डॉ सोनाली सिंह ने मानवाधिकार का परिचय और अर्थ पर प्रकाश डालते हुए मानवाधिकारों के महत्व, उसकी संवैधानिक स्थिति तथा एनएचआरसी में इसका प्रावधान और कार्य प्रणाली को विस्तार पूर्वक समझाया। इसके तहत उन्होंने मानवाधिकार का कानूनी तथा प्राकृतिक दोनों रूप को सामने रखा। उनके बाद डॉ अमान मोहम्मद (प्राध्यापक राजनीतिक विज्ञान करीम सिटी कॉलेज) ने 1948 की मानवाधिकार वैश्विक घोषणा पर अपने विचार रखें।

डॉ अभय सागर मिंज का संबोधन काफी प्रभावशाली रहा उन्होंने सामुदायिक विकास सामाजिक प्रदर्शन एवं आर्थिक अवसर जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और खुशहाली जैसे पहलुओं पर बात की। उन्होंने कहा कि इतनी विविधताओं के बावजूद हमारे देश में शांति और सद्भावना है। इसका मात्र एक कारण है कि हमारा देश धर्मों का देश है और संसार का कोई भी धर्म हो मनुष्य को आपस में जुड़ने और प्रेम करने का संदेश देता है। अंत में उन्होंने कुछ ऐसी पुस्तकों को पढ़ने का परामर्श दिया जिन में हमारी संस्कृति की वास्तविकता प्रतिबिंबित होती है।

अंत में श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची से आए हुए प्रो मोहम्मद अयूब ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने अल्पसंख्यकों तथा आदिवासियों को संवैधानिक अधिकारों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जो अधिकार हमें संविधान द्वारा प्रदान किए गए हैं उनको जाने बिना और उनका प्रयोग में लाए बिना किसी भी समुदाय के लिए यह संभव नहीं है कि वह शैक्षणिक क्षेत्र में या आर्थिक क्षेत्र में अपने आप को विकसित कर सके।

अंतिम और समापन सत्र में मुख्य अतिथि रजिस्ट्रार महोदय डॉ राजेंद्र भारती ने सभा को संबोधित किया और दोनों आयोजक संस्थाओं को बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में संवर्धन की चुनौतियों तथा संस्कृति पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संस्कृति समाज के एकीकरण एवं स्थायित्व के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसका महत्व उस समय और बढ़ जाता है जब हम देश के अल्पसंख्यक नागरिकों और आदिवासियों के संदर्भ में बात करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन मुबीना बेगम एवं स्नेहा शर्मा ने किया और अंत में डॉ तनवीर जमाल काजमी ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Karunamay

पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल के प्रयास से दो मेधावी छात्राओं का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में हुआ नामांकन

Human

डबल डाउन बीयर बार कांड में पुलिस की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर हो कार्रवाई: भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन

Untitled Design 16 7

Polio दिवस पर विधायक सुखराम उरांव ने अनुमंडल अस्पताल में पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम का किया उद्घाटन बच्चों को पिलाई जीवनरक्षक खुराक

DD 1

DD क्लब हिंसा में घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत, हत्या के एंगल से जांच तेज

Untitled Design 13 12

Chaibasa में दिल दहला देने वाली वारदात शराब के नशे में चाचा ने बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से की हत्या

Claimb

IMF दिल्ली स्पीड एंड लीड कप 2026 में TSAF क्लाइंबिंग अकादमी का जलवा, 15 पदकों पर किया कब्जा

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied