मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जमशेदपुर : रेडियंट झारखंड 2.0 प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़, दूसरे दिन 5 हजार से अधिक लोगों ने किया अवलोकन

On: January 30, 2026 10:22 PM
Follow Us:

जमशेदपुर । शहर के होटल रमाडा में आयोजित तीन दिवसीय ‘रेडियंट झारखंड 2.0’ प्रदर्शनी अपने दूसरे दिन ही लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई। शुक्रवार को कोल्हान क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से 5 हजार से अधिक लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल रहे। यह आयोजन विज्वल मिथ्स एवं लेडीज़ सर्कल इंडिया जीएमसीएलसी-160 के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

छात्रों ने ली शिक्षा और करियर से जुड़ी जानकारी

---Advertisement---
Netaji Advertisement

प्रदर्शनी में कोल्हान के कई शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी पहुंचे। छात्रों ने यहां लगाए गए 50 से अधिक सरकारी व गैर-सरकारी स्टॉलों का भ्रमण कर शिक्षा, करियर, तकनीकी प्रशिक्षण और प्लेसमेंट से संबंधित जानकारी प्राप्त की। स्टॉलों पर मौजूद विशेषज्ञों ने विभागीय गतिविधियों और योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही आगंतुकों को निःशुल्क पंपलेट, लिफलेट और कॉफी टेबल बुक भी वितरित की गईं।

आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर के छात्रों द्वारा बनाए गए स्मार्ट की कैबिनेट, ट्रेस बीओटी कोड और रोबोट ने लोगों का विशेष ध्यान खींचा। वहीं सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल), सिपेट (रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय), आईसीएमआर तथा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट के स्टॉलों पर भी छात्रों की अच्छी भागीदारी देखी गई।

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

जैव विविधता पर्षद के क्वीज में छात्रों की भागीदारी

झारखंड जैव विविधता पर्षद के स्टॉल पर पशु, पक्षी, कृषि और उद्यान से जुड़े विषयों पर आयोजित क्वीज प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुरस्कार भी जीते। इस स्टॉल पर पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता से जुड़ी जानकारियां दी गईं।

गुजरात की ‘लखटकिया साड़ी’ बनी आकर्षण का केंद्र

प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण क्राफ्ट्स ऑफ गुजरात का हथकरघा एवं हस्तशिल्प स्टॉल रहा। यहां प्रदर्शित डबल एकत पटान पटोला साड़ी की कीमत 96 हजार से 2.40 लाख रुपये तक रही। इसके अलावा आशावली साड़ी (56,700 से 83,600 रुपये) और टांगलिया साड़ी (16 से 20 हजार रुपये) ने भी लोगों का ध्यान खींचा। आयोजकों ने बताया कि ये उत्पाद भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं।

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

समापन 31 जनवरी को

तीन दिवसीय प्रदर्शनी का समापन 31 जनवरी को होगा। समापन समारोह में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। आयोजकों के अनुसार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभागों और प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

यह प्रदर्शनी न केवल ज्ञानवर्धक साबित हो रही है, बल्कि युवाओं के लिए करियर मार्गदर्शन का भी महत्वपूर्ण मंच बन गई है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment