मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

निरोग रहने व तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करें : प्रधान जिला जज, अरविंद कुमार पांडेय

On: June 21, 2025 9:46 PM
Follow Us:

जमशेदपुर । व्यवहार न्यायालय के लोक अदालत हॉल में विश्व योग दिवस पर 21 जून को आयोजित योगा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय अरविंद कुमार पांडेय ने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं एवं योग को दैनिक जीवन में शामिल करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि

योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है, जो न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मन और आत्मा को भी संतुलित करता है। भारत ने योग को विश्व पटल पर प्रतिष्ठा दिलाई है, और यह अब एक वैश्विक स्वास्थ्य समाधान के रूप में स्वीकार किया जा चुका है। योग निरोग रहने व तनावमुक्त जीवन जीने का सबसे प्रभावी साधन है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उन्होंने योगा कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों से आग्रह किया कि वे स्वस्थ, अनुशासित एवं संतुलित जीवन हेतु योग को अपनाएं। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के योग प्रशिक्षकों द्वारा योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायामों का अभ्यास कराया गया एवं योग से संबंधित उपयोगी जानकारी भी दी गई।

Read More : धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत आयोजित किए गए 16 ग्राम स्तरीय शिविर 

उक्त कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धर्मेन्द्र कुमार के सफल नेतृत्व में संपन्न की गई । योगा कार्यक्रम में प्रधान जिला जज के साथ व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायायिक पदाधिकारियों सहित कोर्ट व डालसा के स्टाप एवं पीएलवी शामिल थे ।

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” (एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग) है, जो पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के मध्य गहरे संबंध को दर्शाती है। यह थीम योग के पारंपरिक ज्ञान को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जोड़ते हुए वैश्विक एकता, शांति और करुणा का संदेश देती है।

वहीं डालसा सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय पोटका में भी शिरकत कर बच्चियों के साथ योग दिवस मनाया और विश्व योग दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि

जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा संचालित जिले के सभी लीगल एड क्लीनिक के पीएलवी द्वारा भी अपने अपने क्षेत्रों में योग दिवस मनाया गया ।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment