मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

तिलाबानी गांव में आयोजित बैठक में शत्रुध्न प्रसाद मंडल ने भाजपा और भाकपा पर साधा निशाना

On: May 22, 2026 10:39 PM
Follow Us:
Jmm
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement
बगोदर में झामुमो की बैठक, दर्जनों लोगों ने थामा पार्टी का दामन

बगोदर : शत्रुध्न प्रसाद मंडल की मौजूदगी में शुक्रवार को बगोदर विधानसभा क्षेत्र के घुटिया पेसरा स्थित तिलाबानी गांव में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे श्री मंडल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने बगोदर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में पार्टी संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है। इस दौरान उन्हें भाजपा और भाकपा के “खोखले विकास” की वास्तविकता देखने को मिली। उन्होंने कहा कि आज भी कई गांव ऐसे हैं जहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और गांव तक पहुंचने के लिए सड़क तक उपलब्ध नहीं है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा और भाकपा ने क्षेत्र के विकास पर गंभीरता से काम नहीं किया और स्थानीय लोगों का केवल शोषण किया गया। श्री मंडल ने कहा कि क्षेत्र की राजनीति केवल दो परिवारों तक सीमित होकर रह गई है, जिन्होंने बारी-बारी से सत्ता का लाभ उठाया, लेकिन क्षेत्र की सुंदरता, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं की ओर ध्यान नहीं दिया।

बैठक के दौरान सरिया उप प्रमुख रामदेव यादव के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। बताया गया कि ये लोग राज्य के मुख्यमंत्री Hemant Soren की नीतियों और पार्टी की कार्यशैली से प्रभावित होकर झामुमो में शामिल हुए।

श्री मंडल ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की जो भी जरूरी समस्याएं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यदि किसी प्रकार की जरूरत महसूस हो तो लोग बिना किसी संकोच के सीधे संपर्क करें, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!