मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

कारगिल विजय दिवस पर वीर नारियों का सम्मान और शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने किया आयोजन

On: August 3, 2025 10:37 PM
Follow Us:

जमशेदपुर। कारगिल विजय दिवस की स्मृति में पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रविवार को एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन गोलमुरी स्थित केरला समाजम ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और वीर नारियों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर रणविजय सिंह, ब्रिगेडियर जे.एस. शेखावत, कर्नल मानस कुंडू (सोनारी यूनिट कमांडिंग ऑफिसर), कर्नल किशोर सिंह (कोल्हान सैनिक कल्याण पदाधिकारी) ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया से चीफ मैनेजर संजय शर्मा, भारतीय स्टेट बैंक से शंभूनाथ सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, माननीय विधायक प्रतिनिधि सुबोध श्रीवास्तव, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, समाजसेवी अविनाश राजा, केरल समाजम से शशि मुरलीधर और ब्रह्मानंद अस्पताल के डायरेक्टर ए. धर्मा राव भी मौजूद रहे।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement

दीप प्रज्वलन कर हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अध्यक्ष बृज किशोर सिंह (JWO) ने विषय प्रवेश कराया जबकि ब्रिगेडियर रणविजय सिंह ने मुख्य संबोधन देते हुए कारगिल युद्ध की वीर गाथा और सैनिकों के बलिदान को विस्तार से साझा किया।

वीर नारियों का हुआ सम्मान
इस अवसर पर वीर शहीदों की माताओं और वीर नारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में कापड़ा हांसदा, जगमाया देवी, दुर्गावती देवी, शोभा कुंकल, पी. पद्मजा राव, मोना देवी, आशा सिंह, फूलमनी बेसरा, पूनम सिंह, सपना कुमारी शामिल रहीं। इन सभी को शॉल और पुष्प देकर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
कार्यक्रम में झारखंड फिल्म थिएटर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नाटकों – ‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘भ्रष्टाचार का अचार’ और ‘खामोशी कब तक’ – ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज में देशभक्ति और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया गया।

देशभक्ति का संदेश और युवा प्रेरणा
इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल शहीद परिवारों को सम्मान देना था, बल्कि युवाओं में देश के प्रति समर्पण और कर्तव्यबोध की भावना को जागृत करना भी था। समारोह का समापन राष्ट्रगान और सामूहिक रात्रिभोज के साथ हुआ।

उपस्थित गणमान्य और सैनिक साथी
इस मौके पर अशोक श्रीवास्तव, अनिल झा, मिथिलेश कुमार सिंह, राजीव रंजन, सुशील कुमार सिंह, डॉक्टर कमल शुक्ला, दिनेश सिंह, शेख अनवर, जावेद हुसैन, संजय सिंह, सत्येंद्र सिंह, विवेक कुमार सिंह, शिव शंकर चक्रवर्ती, सुरेंद्र प्रसाद मौर्य, महेश जोशी, हरेंद्र शर्मा, त्रिभुवन, भोला प्रसाद सिंह, प्रमोद कुमार दास, श्यामपद दास समेत सैकड़ों सैनिक साथियों की उपस्थिति रही।

संचालन और धन्यवाद ज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन सुशील कुमार सिंह और हरेंद्र शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कमल शुक्ला द्वारा प्रस्तुत किया गया।

यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि एक संकल्प भी था — देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को हमेशा स्मरण रखने का।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 38 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

Leave a Comment