मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

संगत को गुमराह कर रहे पूर्व ‘सेलेक्टेड’ प्रधान; कहाँ गए 60 लाख, हिसाब दे मंटू: गोल्डू

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: May 25, 2025 10:58 PM
Follow Us:
Add A Heading 12 7
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

गोल्डू का प्रहार, मंटू पर लगाए वित्तीय अनिमिताओं के गंभीर आरोप; कहा यदि वे गोलक को हाथ नहीं लगाया तो गोलक सफाया करने वालों का नाम करें उजागर

A 2

जमशेदपुर: साकची गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान पद के चुनाव में कभी हरविंदर सिंह मंटू गुट के साथी रहे सतबीर सिंह गोल्डू ने मंटू पर उनके कार्यकाल में भारी वित्तीय अनिमिताओं और संगत को गुमराह करने का संगीन आरोप लगाया है। रविवार को हरविंदर सिंह मंटू पर प्रहार करते हुए सतबीर सिंह गोल्डू ने कहा है कि मंटू ने लगभग छः वर्षों तक ‘सेलेक्टेड’ प्रधान के रूप में शासन किया और इस कालांतर में 60 लाख रूपये का हिसाब उन्हें संगत को देना है।

गोल्डू ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि, इस चुनाव में वे हरविंदर सिंह मंटू के साथ थे परन्तु उन्होंने पाया कि मंटू गुट के कुछ नजदीकी जोगिन्दर सिंह जोगी और राजू मारवाह इस चुनाव में झूठ की दूकान चला रहे हैं और केवल और केवल झूठ का सहारे चुनाव लड़ना चाहते है और बिना किसी तथ्य के हिसाब को लेकर साकची कमिटी ही नहीं बल्कि पूरी कौम की बदनामी और दुष्प्रचार कर रहें हैं। इसलिए वे सच के साथ यानि निशान सिंह के साथ आ गए और कंधे से कंधा मिलाकर उनके पक्ष में अडिग खड़े हो गए।

गोल्डू ने कहा झूठ का पुलिंदा पर परत दर परत खोलना अत्यंत आवशयक हो गया है क्योकिं हरविंदर सिंह मंटू द्वारा संगत को लगातार गुमराह किया जा रहा है। गोल्डू ने बताया कि उनके पास जो भी आधिकारिक आंकड़े हैं उस हिसाब से ‘सेलेक्टेड’ प्रधान के रूप में हरविंदर सिंह मंटू के कार्यकाल के दौरान गुरु घर की गोलक की धनराशि का प्रत्येक वर्ष केवल ह्राष ही हुआ है, जो जांच का विषय है। मंटू के कार्यकाल में अप्रैल 2016 से मार्च 2017 में गोलक की धनराशि 13,04,860 लाख प्राप्त हुयी बताई जाती है जिसमे हर वर्ष ह्राष दिखाया गया और उनके कार्यकाल के अंतिम वर्ष में गोलक की धनराशि और घटकर केवल 10,66,525 लाख रह गयी।

Read More : भारतीय राष्ट्रवाद को नई आँखों से देखिए! राजा सिर्फ राज्य बनाते हैं, ऋषियों के सांस्कृतिक अवदान से बनता है राष्ट्र- प्रो. संजय द्विवेदी

वहीँ, निशान सिंह के केवल तीन वर्ष की सेवा में प्रत्येक वर्ष 26 लाख से ऊपर ही गुरु घर की गोलक प्राप्त हुयी है, उस हिसाब से मंटू कार्यकाल के छः वर्ष में प्रत्येक साल करीब 10 लाख धन राशि कम की गोलक आमदनी दिखायी गयी है, इस हिसाब छः वर्षों में प्रत्येक वर्ष 10 लाख के हिसाब से साठ लाख बनते है, तो अब मंटू बताये की 60 लाख धन राशि कहाँ गयी? इस बात का जवाब दे हरविंदर सिंह मंटू।

सतबीर सिंह गोल्डू ने कहा कि हरविंदर सिंह मंटू ने कई मौकों पर पर कहा है कि वे गुरु की गोलक को हाथ नहीं लगाते थे परन्तु यहाँ तो ऐसा प्रतीत होता है कि मंटू के सहयोगियों ने गुरु की गोलक पर पूरा हाथ ही साफ़ कर दिया गया है। गोल्डू ने मंटू को आरोपित ठहराते हुए कहा कि यदि वे गोलक को हाथ नहीं लगाते थे तो उनलोगों का नाम जल्द से जल्द उजागर करें जिन्होंने गुरु की गोलक का सफाया किया है।

गोल्डू ने कहा वे रोजाना संगत से मिल रहे है और पैसों के इतने बड़े अंतर की जानकारी मिलने पर संगत भड़क गयी है, और संगत हरविंदर सिंह मंटू से सवाल पूछ रही है। संगत का कहना है कि गुरुद्वारा भी वही है और संगत भी वही है तो फिर गुरु की गोलक की धनराशि में अंतर कैसे?

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied