मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन का फेक एआई फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर एफआईआर दर्ज

On: November 1, 2025 9:31 PM
Follow Us:

जमशेदपुर। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को बदनाम करने के उद्देश्य से फेक एआई से बने हुए इमेज/ वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों के खिलाफ चुनाव आयोग के निर्देश पर घाटशिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ज्ञात हो झामुमो आईटी सेल से जुड़े लोगों द्वारा जान-बुझ कर भाजपा प्रत्याशी को बदनाम करने के उद्देश्य से विभिन्न तरह की एआई जेनरेटेड फोटो एवं वीडियो वायरल करवाया जा रहा है, जो कि आदर्श आचार संहिता एवं चुनाव आयोग के निर्देशों का खुला उल्लंघन है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस संबंध में बाबूलाल सोरेन के निर्वाचन अभिकर्ता दीपक कुमार महतो द्वारा घाटशिला के निर्वाची पदाधिकारी को लिखित शिकायत की गई थी। चुनाव आयोग ने उक्त शिकायत को प्रथम दृष्टया सही पाते हुए, आज घाटशिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।

घाटशिला थाने में बीएनएस की धारा 223/ 356(2), इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा 66(C) एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम (1951) की धारा 127(A) के तहत दर्ज इस मामले में दण्डाधिकारी ने इस मामले को प्रथम दृष्टया सही मानते हुए इसे आदर्श आचार संहिता एवं आई.टी. एक्ट का उल्लंघन माना है।

बताया गया है कि इन पोस्ट्स में न सिर्फ बाबूलाल सोरेन की छवि को नुकसान पहुँचाने का प्रयास किया गया, बल्कि मतदाताओं को गुमराह कर चुनावी माहौल को भटकाने की भी साजिश थी। भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने स्पष्ट कहा है कि यह सब एक सोची-समझी चाल के तहत किया जा रहा है ताकि जनता के बीच उनके बढ़ते समर्थन को रोका जा सके।

इस घटनाक्रम पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि घाटशिला में अपनी आने वाली हार को देखते हुए जेएमएम अब राजनीति के सबसे निम्न स्तर पर उतर आई है। जेएमएम के आईटी सेल और उससे प्रायोजित कई फर्जी सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए निरंतर बाबूलाल सोरेन जी के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है। जिस पार्टी के पास अपने काम गिनाने को कुछ नहीं होता, वह विपक्षी नेताओं की छवि धूमिल करने की साज़िशों में लग जाती है।

उन्होंने आगे कहा कि पिछले छह वर्षों में जेएमएम सरकार का प्रदर्शन जनता देख चुकी है, यही कारण है कि वे सच और विकास के मुद्दों पर चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं। इसलिए अब “AI जनरेटेड झूठ” को हथियार बनाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है।

भाजपा ने निर्वाचन आयोग और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि फर्जी कंटेंट बनाने और प्रसारित करने वालों की शीघ्र पहचान कर कठोर कानूनी कार्रवाई हो। सभी आपत्तिजनक, भ्रामक और बदनाम करने वाले पोस्ट्स को तुरंत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटाया जाए। चुनावी शुचिता के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे साइबर अपराधों पर सख्ती से रोक लगाई जाए।

भाजपा प्रत्याशी के निर्वाचन अभिकर्ता दीपक कुमार महतो ने बताया कि सुनिश्चित हार की बौखलाहट में झामुमो आईटी सेल से जुड़े लोगों द्वारा बाबूलाल सोरेन की छवि को खराब करने के लिए कई एआई जनरेटेड फोटो/ वीडियो बना कर वायरल करवाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ऐसे भ्रामक, अनैतिक एवं छवि को बदनाम करने वाले फोटो/ वीडियो के प्रयोग को लेकर चुनाव आयोग के स्पष्ट दिशा-निर्देश हैं, जिसका उल्लंघन करने वाले सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

भाजपा का स्पष्ट संदेश है सच्चाई और सेवा की राजनीति के आगे नकारात्मकता की कोई जगह नहीं है। जनता बाबूलाल सोरेन के साथ मजबूती से खड़ी है, और यही जेएमएम की बौखलाहट का सबसे बड़ा कारण है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment