मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मुख्य सड़क का अतिक्रमण बना गंभीर खतरा, सोनारी में शांति समिति की बैठक में उठी आवाज़

On: July 27, 2025 10:27 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: सोनारी के सड़क अतिक्रमण पर उठी चिंता, शांति समिति की बैठक में रखी गई अहम मांगें, जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में सड़क अतिक्रमण की गंभीर समस्या पर शनिवार को एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह बैठक सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के आवासीय कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें सोनारी क्षेत्र के बुद्धिजीवियों और दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

सड़क पर अतिक्रमण से आमजन परेशान

गोष्ठी में लोगों ने बताया कि एयरपोर्ट से लेकर कागल नगर चौक, नर्स क्वार्टर से तहसीलदार चौक तक की सड़कें अवैध अतिक्रमण के कारण संकरी होती जा रही हैं। दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर सामान फैलाना, ठेले लगाना और निजी वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करना आम हो गया है। साथ ही कई मकान मालिकों ने नक्शा विचलन कर फुटपाथ पर चौबूतरे या सीढ़ियाँ बना ली हैं, जिससे राहगीरों के लिए चलना मुश्किल हो गया है।

प्रशासन से विशेष पहल की मांग

सुधीर कुमार पप्पू ने जूस्को प्रबंधन को एयरपोर्ट चौक के सौंदर्यीकरण के लिए धन्यवाद देते हुए मांग की कि इसी तरह से सोनारी के अन्य मुख्य चौक और सड़कों का भी चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण किया जाए। उन्होंने खास तौर पर एरोड्रम बाजार चौक पर सूखे पेड़ों की टहनियाँ हटवाने और गुदरी बाजार में पार्किंग व शौचालय जैसी सुविधाएं विकसित करने का सुझाव दिया।

रात्रि गश्ती और अतिक्रमण विरोधी अभियान की मांग

सुधीर पप्पू ने यातायात पुलिस व जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि सड़क किनारे अवैध रूप से खड़ी खराब गाड़ियों और निजी वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाए। साथ ही, उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि सड़क चौड़ीकरण के बाद दोबारा अतिक्रमण ना हो, इसकी कड़ी निगरानी जरूरी है।

गोष्ठी में इन प्रमुख लोगों की रही भागीदारी

इस बैठक में जसवंत साहू, अशोक सिंह, प्रदीप लाल, त्रिभुवन यादव, मोहम्मद आज़ाद, मोहम्मद ताहिर, विनोद यादव, विनय कुमार दुबे, श्रीमती डी. बोस, सर्वेश प्रसाद, हरिदास, सतीश शर्मा, नारायण ससमल, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, संजय कुमार रजक, अजय रजक, राकेश समेत अन्य दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

विशेष बिंदु:

 ✅ फुटपाथों और सड़कों से अतिक्रमण हटाने की पुरज़ोर मांग

 ✅ सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं व्यक्त

 ✅ पार्किंग, शौचालय, और यातायात सुविधा की दिशा में सुझाव

 ✅ रात्रि गश्ती और नियमित प्रशासनिक निगरानी की अपील

सोनारी क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर हो रहा अतिक्रमण न केवल यातायात बाधित कर रहा है, बल्कि संभावित दुर्घटनाओं को भी न्योता दे रहा है। शांति समिति और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर जो चिंता जताई है, उस पर प्रशासन और जूस्को प्रबंधन को शीघ्र संज्ञान लेने की आवश्यकता है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 38 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

Leave a Comment