📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

On: June 29, 2026 10:18 PM
Follow Us:

चाईबासा, 29 जून 2026: पश्चिमी सिंहभूम समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित रेणु समेत टास्क फोर्स के सदस्य, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, माइनिंग इंस्पेक्टर, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिले में खनिज राजस्व संग्रहण की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने जिले में संचालित खनन पट्टों की स्थिति की समीक्षा करते हुए विस्फोटक सामग्री के रखरखाव एवं सुरक्षा मानकों की नियमित जांच सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उपायुक्त ने जिले में संचालित स्टोन क्रशरों की संख्या एवं उनके संचालन संबंधी अद्यतन जानकारी भी प्राप्त की। वहीं अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को और प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बैठक में सभी चेकनाकाओं की नियमित जांच, आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा उन्हें सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं खनिजों के अवैध भंडारण के खिलाफ सघन और सतत अभियान चलाने पर बल दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि खनिज संसाधनों की सुरक्षा एवं राजस्व संरक्षण के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा निगरानी व्यवस्था को और मजबूत बनाकर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करें।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment