मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

दुर्गम पहाड़ों से घिरे लखाईडीह गांव पहुंचे उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी, सरकारी योजनाओं से करवाया रूबरू।

On: June 16, 2025 9:05 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: डुमरिया प्रखंड के सुदूर दुर्गम क्षेत्र में पहाड़ों से घिरे लखाईडीह गांव पहुंचे उपायुक्त, ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को जाना, जीविकोपार्जन और स्वरोजगार के नए साधन के लिए किया प्रेरित, कहा- पीएम जनमन की शिविरों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए योजनाओं का लाभ लें।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी आज डुमरिया प्रखंड के सुदूर और दुर्गम पहाड़ों से घिरे लखाईडीह गांव पहुंचे। उपायुक्त ने यहां ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, बीडीओ श्री निलेश मुर्मू, सीओ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने उपायुक्त का गांव पहुंचने पर पारंपरिक रीति रिवाज से स्वागत किया और उन्हें गांव आकर ग्रामीणों से सीधा संवाद के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

पेयजल, सड़क, नेटवर्क कनेक्टिविटी व अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

ग्रामवासियों ने उपायुक्त को विशेष रूप से पेयजल की कमी, खराब सड़क संपर्क, नेटवर्क कनेक्टिविटी तथा अन्य समस्याओं के बारे में बताया। उपायुक्त ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान समयबद्ध रूप से किया जाएगा। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य योजना तैयार की जाए ताकि सुचारू रूप से सेवाओं को बहाल किया जा सके।

Read More : धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम के 8 प्रखंडों में लगे 26 ग्राम स्तरीय शिविर

युवा स्वरोजगार से जुड़ें, सरकार की योजनाओं का लाभ लें

उपायुक्त ने ग्रामीणों को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आजीविका संवर्द्धन के लिए जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा। ग्रामीणों की ओर से तेल पेराई मशीन, सिलाई सेंटर की मांग की गई, जिस पर उपायुक्त ने कहा कि इन प्रोजेक्टस को शुरू कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा । उन्होने विशेषकर युवाओं को जीविकोपार्जन के नए विकल्प तलाशने, सरकारी की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेते हुए स्वरोजगार के अवसर सृजित करने पर बल दिया ताकि ग्रामीण युवा आत्मनिर्भर बन सकें।

नवनिर्मित आधारभूतसंरचनाओं का निरीक्षण और शीघ्र हस्तांतरण के निर्देश

उपायुक्त ने गांव में नवनिर्मित बॉयज और गर्ल्स हॉस्टल का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि भवन लगभग तैयार है और इसके शीघ्र हस्तांतरण की प्रक्रिया में तेजी लाने की आवश्यकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि हस्तांतरण की औपचारिकताएं शीघ्र पूरी की जाएं ताकि छात्र-छात्राओं को शीघ्र सुविधाएं मिल सकें। इसके अलावा उपायुक्त ने धूमकुड़िया भवन का भी निरीक्षण किया और उसके बेहतर उपयोग के लिए ग्राम स्तर पर समितियां गठित कर रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री जनमन अभियान में ग्रामीणों की भागीदारी पर बल

उपायुक्त ने प्रधानमंत्री जनमन अभियान के तहत ग्राम स्तर पर लगाये जा रहे शिविरों में ग्रामीणों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जनजातीय समुदाय की सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को जागरूक रहना होगा और सभी पात्र परिवारों को शिविरों में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ प्राप्त करना चाहिए।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि लखाईडीह गांव यहां के मेहनतकश लोगों के लिए जाना जाता है। ग्रामीणों ने कुछ समस्याएं साझा की हैं, जिनके समाधान की दिशा में जिला प्रशासन त्वरित कदम उठाएगा। इस दौरे का उद्देश्य यह भी था कि ग्रामीण जीविकोपार्जन के नए साधनों को किस प्रकार अपनाना चाहते हैं, यह जाना जा सके। यहां के ग्रामीणों की लगन और मेहनत को देखते हुए सरकार की ओर से आधारभूत संरचना निर्माण से जुड़े कई कार्य किए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि ग्रामीण बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त करें, बच्चों का शैक्षणिक स्तर और बेहतर हो। इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता अत्यंत आकर्षक है और इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भी भेजा गया है। गांव और ग्रामीणों के समग्र विकास की दिशा में हर संभव पहल किया जाएगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment