मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

स्व. स्वपन कुमार पात्र के आश्रितों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, करुणा मय मंडल ने दी आर्थिक सहयोग की पहल

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 3, 2025 10:57 PM
Follow Us:
Add A Heading 2 3
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

पोटका (रांगामटिया)। तारा पब्लिक स्कूल के दिवंगत शिक्षक स्व. स्वपन कुमार पात्र के शोकसंतप्त परिवार से मिलने पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल रविवार को रांगामटिया गांव पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय पात्र की पत्नी, बच्चियों और परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया तथा परिवार को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।

A 2

दो नाबालिग बेटियों की पढ़ाई के लिए स्पॉन्सरशिप योजना, पत्नी को पेंशन और परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा

स्व. स्वपन कुमार पात्र परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन से जहां परिवार का आर्थिक आधार हिल गया है, वहीं उनकी दो नाबालिग पुत्रियां — हर्षिता पात्र (7 वर्ष) और आनवी पात्र (डेढ़ वर्ष), वृद्ध माता-पिता समेत पूरा परिवार उनके ही आश्रित था। ऐसे कठिन समय में पूर्व पार्षद मंडल ने परिवार को यह भरोसा दिलाया कि राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दिलवाया जाएगा।

THE NEWS FRAME
फोटो: स्व. स्वपन कुमार पात्र और उनकी पत्नी एवं पुत्रियां — हर्षिता पात्र (7 वर्ष) और आनवी पात्र (डेढ़ वर्ष)

स्पॉन्सरशिप योजना के तहत मिलेगी शिक्षा सहायता

पूर्व पार्षद ने बताया कि बड़ी पुत्री हर्षिता पात्र को स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत प्रतिमाह ₹4000 की सहायता दी जाएगी जिससे उसकी पढ़ाई बाधित न हो।

पारिवारिक लाभ योजना व पेंशन का लाभ

स्वर्गीय पात्र बीपीएल परिवार से थे और परिवार के एकमात्र जीविका उपार्जक थे, ऐसे में पारिवारिक लाभ योजना के तहत उनके परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उनकी पत्नी को विधवा पेंशन योजना का भी लाभ दिलाने की प्रक्रिया श्राद्धकर्म के बाद शुरू की जाएगी।

करुणा मय मंडल का सहयोगात्मक आश्वासन

श्री मंडल ने कहा,

“स्वपन पात्र को तो हम वापस नहीं ला सकते, लेकिन उनके परिवार को दोबारा संवारने के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार की जो भी योजनाएं हैं, हम पूरी कोशिश करेंगे कि उनका लाभ इन्हें दिलाया जाए। यह हमारा नैतिक और सामाजिक दायित्व है।”

इस दौरान सुकुमार पात्र समेत अन्य परिजन उपस्थित थे। मंडल के साथ तारा पद गोप भी मौजूद रहे और उन्होंने भी शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

यह पहल न सिर्फ एक परिवार को आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने की दिशा में कदम है, बल्कि समाज के लिए यह संदेश भी है कि ऐसे दुखद समय में सामूहिक सहानुभूति और सहयोग ही सबसे बड़ी ताकत है।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied