📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

DC से मांग है, सिदगोडा की चहारदीवारी योजना में घोटाले की जाँच कराएँ और सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष पर कारवाई करें – विजय नारायण

On: December 13, 2023 3:42 PM
Follow Us:
THE NEWS FRAME
विजय नारायण

जमशेदपुर  |  झारखण्ड

भारतीय जनतंत्र मोर्चा सिदगोडा मंडल के अध्यक्ष विजय नारायण का प्रेस वक्तव्य: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से माँग है कि वे सांसद महेश पोद्दार जी की निधि से बने सूर्य मंदिर, सिदगोडा की चहारदीवारी योजना में घोटाला की जाँच कराएँ और सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष पर कारवाई करें.

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सूर्य मंदिर समिति की माँग पर सांसद महोदय ने मंदिर की चहारदीवारी बनाने के लिए क़रीब 15 लाख रूपया सांसद निधि से दिया. 15 लाख रू की चहारदीवारी कहाँ बनी, 15 लाख कहाँ खर्च हुए, चहारदीवारी का सीमांकन किसने किया, चहारदीवारी पूरा नहीं बनी तो क्यों नहीं बनी, पैसे कहाँ गए इसके लिए सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष से पूछताछ होनी चाहिए. इन्हें निर्देश दिया जाए कि ये सूर्य मंदिर कीं चहारदीवारी बनाए और मंदिर की गरिमा बनाए रखे. ख़ामख़ाह उसके सामने की पाँच एकड़ सरकारी ज़मीन पर क़ब्ज़ा करने का इरादा छोड़े वहाँ बच्चों और युवकों के लिए खेल का अवसर नहीं छीने.

वे इस भ्रम में नहीं रहे कि सरकारी ज़मीन पर सरकारी खर्चे से बनी इमारतों पर वे क़ब्ज़ा कर लेंगे. यह ज़मीन सबकी है. शंख मैदान के शंख पर जूता ज़र्रे के साथ चढ़ने के लिए वे क्षमा मांगे. शंख मैदान में कार्यक्रम करने का जितना अधिकार उनका है उतना सबका है. शंख मैदान में कार्यक्रम के लिए जेएनएसी अनुमति देगी. कोई भी इसके लिए आवेदन दे सकता है, सूर्य मंदिर भी दो साल से जेएनएसी को आवेदन देकर वहाँ छठ के दिन कार्यक्रम कर रही है. यह सरकारी संपत्ति है, सरकार के अधीन रहेगी. गत 20 वर्षों से ये लोग वहाँ टिकट काटकर मलाई मारते रहे हैं. अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा.

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment