मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

‘मइयां सम्मान योजना’ के नाम पर साइबर ठगी, रहें सतर्क⚠️

On: June 21, 2025 9:11 PM
Follow Us:

⚠️ साइबर ठगी से रहें सतर्क, ‘मइयां सम्मान योजना’ के नाम पर मांगी जा रही गोपनीय जानकारी 📱

📍 जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम :‘झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना’ के लाभुकों और पदाधिकारियों को सावधान रहने की जरूरत है। जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि कुछ अज्ञात लोग रांची डीसी कार्यालय का नाम लेकर फोन और व्हाट्सएप के जरिए योजना से जुड़ी गोपनीय जानकारी मांग रहे हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

🔍 ठगों द्वारा पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त का प्रोफाइल फोटो लगाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है और लाभुकों की सूची सहित व्यक्तिगत जानकारी साझा करने का दबाव बनाया जा रहा है।

प्रशासन ने इसे एक सुनियोजित साइबर अपराध की आशंका जताई है और इस मामले की सूचना साइबर सेल को दे दी गई है।

Read More : निर्वाचन विभाग की समीक्षात्मक बैठक, मतदान केंद्रों के नक्शों एवं टर्निंग पॉइंट्स के को-ऑर्डिनेट्स की जांच 1 जुलाई से 5 जुलाई 2025 के बीच

🗣️ उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने स्पष्ट किया है कि

“कोई भी सरकारी कार्यालय या जिला प्रशासन कभी भी टेलीफोन या व्हाट्सएप के माध्यम से इस प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगता है। यह एक धोखाधड़ी है।”

🚨 जिला प्रशासन की अपील:

  • किसी अज्ञात कॉलर या संदेश भेजने वाले को कोई भी निजी या योजना से जुड़ी जानकारी न दें
  • ऐसे संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल रिपोर्ट करें
  • जागरूक रहें, सतर्क रहें और साइबर ठगी से स्वयं को सुरक्षित रखें

📞 किसी संदेहजनक कॉल या मैसेज की स्थिति में नजदीकी थाना या साइबर सेल से संपर्क करें।

#MaaiyanSammanYojana #CyberSecurity #Jamshedpur #DistrictAdministration #Jharkhand #CyberFraud #StayAlertStaySafe

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment