मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

CRIME CHAIBASA: अंधेरी गली में लड़की पर चाकू से जानलेवा हमला…

On: April 9, 2026 1:13 PM
Follow Us:
The News Frame 8
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement
  • चाईबासा मे ट्यूशन से लौट रही युवती पर चाकू से हमला, हालत नाजुक

CRIME CHAIBASA | जय कुमार : चाईबासा से इस वक्त एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित गुटुसाईं (आनंद मार्ग स्कूल गली) में एक अज्ञात युवक ने युवती पर बेरहमी से चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

अंधेरे में घात लगाकर किया हमला

---Advertisement---
Netaji Advertisement

घायल युवती की पहचान शिल्पी मोदक के रूप में हुई है, जो न्यू कॉलोनी नीमडीह की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि वह रोज की तरह ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावर ने अंधेरे का फायदा उठाकर पीछे से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमलावर ने युवती के पीठ और हाथ पर करीब 8 बार चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। हमलावर ने बिना किसी संवाद के युवती के पेट, पीठ, सीना, गर्दन और हाथ पर ताबड़तोड़ प्रहार किए।
अचानक हुए इस हमले से युवती को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

राहगीरों ने बचाई जान

घटना के बाद आरोपी युवती को मृत समझकर मौके से फरार हो गया। इधर, राहगीरों ने खून से लथपथ हालत में युवती को देखा और तुरंत उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया।

परिजनों के अनुसार, शिल्पी एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है। उसके पिता अनिल चंद्र मोदक टोटो चालक हैं। शिल्पी ट्यूशन पढ़ाकर परिवार की आर्थिक मदद करती थी। इस घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल हमलावर की पहचान और हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

शहर में आक्रोश, सुरक्षा पर सवाल

इस वारदात ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी व कड़ी सजा की मांग की जा रही है। साथ ही, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

The News Frame 6 4

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

The News Frame 5 5

नगड़ी भूमि विवाद फिर गरमाया: संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का किया आह्वान, कहा- “जान देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Add A Heading 35

अल्लाह ने मुझे औरतों को मारने के लिए भेजा Paris में चाकू से हमला गर्भवती समेत तीन महिलाएं घायल संदिग्ध गिरफ्तार

IMG 20260728 144840

3 महीने पुराने Motorola फोन में धुआं और आग, सर्विस सेंटर से मिला अजीब जवाब

Mango

मानगो के विकास पर झामुमो नेता उज्ज्वल दास का हमला, बोले- जनता को छल रहे हैं जनप्रतिनिधि

Nttf

सोना देवी यूनिवर्सिटी के ‘एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड्स’ में NTTF @ गोलमुरी स्थित आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!