मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मानगो फ्लाईओवर निर्माण के दौरान टूटा बोरिंग, बस्तीवासियों के हंगामे को मेयर सुधा गुप्ता ने कराया शांत

On: March 14, 2026 9:50 PM
Follow Us:

मेयर सुधा गुप्ता ने दिया त्वरित समाधान का आश्वासन, लोगों ने जताया आभार

जमशेदपुर: मानगो में निर्माणाधीन फ्लाईओवर कार्य के दौरान गुनमय कॉलोनी एवं पंजाबी बस्ती का बोरिंग क्षतिग्रस्त हो जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और बस्तीवासियों ने विरोध जताते हुए हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलते ही मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता तत्काल मौके पर पहुंचे और लोगों से सीधे संवाद कर स्थिति को शांत कराया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मेयर सुधा गुप्ता ने बस्तीवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से बात कर जल्द समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि बस्ती में पानी की समस्या का तत्काल समाधान किया जाएगा और क्षतिग्रस्त बोरिंग की मरम्मत अथवा वैकल्पिक व्यवस्था जल्द से जल्द कराई जाएगी।

THE NEWS FRAME

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो में चल रहे विकास कार्य जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए हैं, लेकिन किसी भी नागरिक को इससे परेशानी हो यह स्वीकार्य नहीं है।

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सरकार हर नागरिक की समस्या के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनहित सर्वोपरि है, विकास कार्य के साथ सुनिश्चित हो कि नागरिकों को असुविधा ना हो।

मेयर के हस्तक्षेप और सकारात्मक आश्वासन के बाद बस्तीवासियों का आक्रोश शांत हुआ। स्थानीय लोगों ने मेयर सुधा गुप्ता के त्वरित हस्तक्षेप और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

इस दौरान मेयर सुधा गुप्ता ने नगर निगम और आरसीडी अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के दौरान आसपास के लोगों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।

THE NEWS FRAME

वार्ता मे जिन चीजों पर सहमति हुई :

1) पाइपलाइन के पाइप को मोटा कर लगाया जाये।

2) नाली के वाटर लेबल को चेक कर आगे जहाँ समतल लेबल हैं वहां से सड़क और नाली का निर्माण हो।

3) गुणमय कॉलोनी, पंजाबी लाइन जाने वाले क्रॉस रोड को मेन रोड से मिलवा दें।

4) टूटे हुए बोरिंग का रिपेरिंग करवा दें।

5) 11 हजार इलेक्ट्रिकल वायर सप्लाई को नुकसान ना पहुंचे इसका ध्यान दें।

6) नाली को कवर करवाना हैं और नाली मे ड्रेनेज़ सिस्टम लागु हो।

मानगो में निर्माणाधीन फ्लाईओवर कार्य के दौरान उत्पन्न हुई पानी की समस्या और स्थानीय लोगों के आक्रोश को संवाद और त्वरित हस्तक्षेप के माध्यम से शांत किया गया। मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की मौजूदगी में बस्तीवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि विकास कार्यों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाए।

बैठक में जिन बिंदुओं पर सहमति बनी, उनसे यह उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में बस्ती में पानी, ड्रेनेज और सड़क से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि निर्माण कार्य के दौरान किसी प्रकार की सार्वजनिक असुविधा न हो। मेयर के आश्वासन और प्रशासन की सक्रियता के बाद स्थानीय लोगों में भरोसा जगा है कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा और क्षेत्र में विकास कार्य सुचारु रूप से आगे बढ़ेंगे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

और पढ़ें

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

भाई की Murder के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास न्यायालय ने लगाया 15 हजार रुपये का जुर्माना

ड्रग तस्करों के खिलाफ Zero Tolerance: नशा मुक्त भारत के लिए सरकार की नई रणनीति कितनी प्रभावी?

Prayagraj ट्रिपल मर्डर से सनसनी किराए के कमरे में एक ही बेड पर मिले दो महिलाओं और एक पुरुष के खून से लथपथ शव

फरीदाबाद स्कूल हत्याकांड दो माह से शिक्षिका संध्या की Murder की साजिश रच रहा था अमित 32 सेकेंड में किए 34 चाकू के वार

Argundi हत्याकांड का खुलासा नदी में मिला सिर हाथ और पैर कटा शव मित्र समेत छह आरोपी गिरफ्तार

14 thoughts on “मानगो फ्लाईओवर निर्माण के दौरान टूटा बोरिंग, बस्तीवासियों के हंगामे को मेयर सुधा गुप्ता ने कराया शांत”

Leave a Comment