मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

Big news from Giridih: दो टेम्पो में भीषण टक्कर, 2 मासूम समेत 14 लोग गंभीर रूप से घायल, एक ही परिवार के 12 लोग शादी में जा रहे थे

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: May 11, 2025 11:02 PM
Follow Us:
Add A Heading 36 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

🛑 Big news from Giridih: दो टेम्पो में भीषण टक्कर, 2 मासूम समेत 14 लोग गंभीर रूप से घायल, एक ही परिवार के 12 लोग शादी में जा रहे थे

Netaji 3

📍 बिरनी, गिरिडीह | संवाददाता रिपोर्ट
गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत रांची-दुमका मुख्य मार्ग पर स्थित जितकुंडी पुल के पास रविवार सुबह लगभग 8 बजे दो टेम्पो के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में एक चालक और दो मासूम बच्चों समेत कुल 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

🚑 घायलों की पहचान:

  • पूर्णिमा देवी (18 वर्ष)
  • प्रेरणा कुमारी (19 वर्ष)
  • लालपरी देवी (55 वर्ष)
  • सोनी देवी (35 वर्ष)
  • मंजू देवी (40 वर्ष)
  • गायत्री देवी (55 वर्ष)
  • रवि कुमार (30 वर्ष)
  • खुशबू देवी (30 वर्ष)
  • रंजीत कुमार (32 वर्ष)
  • रुद्राक्ष कुमार (4 वर्ष)
  • अंश कुमार (8 वर्ष)
  • करीना कुमारी (19 वर्ष)
    सभी धनबाद के झरिया निवासी बताए जा रहे हैं।

👉 दोनों टेम्पो चालकों की पहचान:

  • प्रेमचंद यादव (30 वर्ष), निवासी बटलोहिया, बिरनी
  • संजय डोम (40 वर्ष), निवासी गिरिडीह, वर्तमान में बंगराखुर्द, बिरनी में निवासरत

THE NEWS FRAME THE NEWS FRAME

Read More : Career counseling: छात्रों के उज्ज्वल भविष्य हेतु छोटा नागपुर विकास उच्च विद्यालय में कैरियर काउंसलिंग का आयोजन

🧵 क्या हुआ हादसे से पहले?
बताया गया कि झरिया से एक ही परिवार के 12 लोग बिरनी के बिराजपुर गांव में लक्ष्मण राम के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, वहीं दूसरी ओर संजय डोम राजधनवार की ओर जा रहे थे। संजय बांस के सुप, टोपा आदि बनाने का कार्य करते थे और काम से बाहर निकले थे।

⚠️ हादसा इतना भीषण था कि दोनों टेम्पो के परखच्चे उड़ गए।

👥 स्थानीय लोगों की तत्परता:
घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को बिरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहां डॉ. पी.के. अग्रवाल द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद सभी को सदर अस्पताल, गिरिडीह रेफर कर दिया गया।

💔 दो की हालत नाजुक:
डॉक्टरों के अनुसार, एक महिला और एक पुरुष की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।

👮 पुलिस की कार्रवाई:
घटना की सूचना मिलते ही बिरनी थाना के एएसआई शंभू सिंह अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। बिरनी पुलिस ने दोनों टेम्पो को जब्त कर थाने ले जाकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

🔎 विशेष बिंदु:

  • हादसे में पीड़ितों की संख्या अधिक, अधिकतर एक ही परिवार से
  • शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे
  • समय पर उपचार से बड़ी अनहोनी टली
  • पुलिस जांच में जुटी
Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied