मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

ATM यूजर्स सावधान। कैनरा बैंक में हैकर्स ने लगाये हैकिंग सिस्टम।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 14, 2022 5:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1
A 2
THE NEWS FRAME
कैनरा बैंक के एटीएम में लगे हैकर्स के हैकिंग चिप लगे डिवाइस को दिखाता एक एटीएम यूजर 

Crime Dairy : बुधवार 14 सितम्बर, 2022

अगर आप रुपयों की निकासी के लिए ATM कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको हमेशा सावधान रहने की जरूरत है। बता दें कि सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें यह साफ दिखाई दे रहा है कि बैंक के एटीएम मशीन में हैकर्स ने एटीएम हैक करने के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है।

वीडियो सफदरजंग इन्कलेव, अर्जुन नगर, नई दिल्ली का बताया जा रहा है। जिसमें एक एटीएम उपयोग कर्ता ने सारी जानकारी शेयर की है। यह मामला सफदरजंग इन्कलेव में लगे केनरा बैंक के एटीएम का है। एटीएम उपयोगकर्ता ने बैंक के एटीएम रूम से बाहर आकर लोगों को इस बारे में जानकारी दी कि कैसे हैकर्स एटीएम की वर्चुअल क्लोनिंग करते हैं।

उसने बताया कि एटीएम कार्ड को हैक करने के लिए हैकर्स ने दो प्रकार के चिप लगे सिस्टम को एटीएम मशीन में लगाये थे। पहला एटीएम कार्ड डालने वाली जगह पर एक चिप लगा डिवाइस था जिससे कार्ड के सारे डिटेल हैकर तक पहुंचते हैं। दूसरा डिवाइस पिन नंबर दबाने वाली जगह के ऊपर लगा लगा था। इसी डिवाइस में 16 GB की मेमोरी कार्ड, माइक्रो कैमरा के साथ लगा हुआ था। इसकी बैटरी भी बहुत बड़ी थी।
सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही इस वीडियो को देखें:-

एटीएम से निकासी के समय रहें सावधान

ये वीडियो देखने के बाद आप यह तो समझ गए होंगे कि हैकर्स किन नए तकनीकों का सहारा लेकर लोगों को बेवकूफ बनाते हैं। अब जब भी कभी एटीएम से निकासी करनी हो तो पूरी सतर्कता बरतें। कार्ड का इस्तेमाल करते समय कार्ड डालने वाले जगह को खींच कर देखें, साथ ही पिन नंबर डालते समय अपने हाथों से छुपा कर डालें। आपकी सतर्कता ही इसका बचाव है।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied