मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

आदित्यपुर के एस टाइप चौक पर अवैध तरीके से दुकानें तोड़ने का मामला गरमाया, चम्पाई सोरेन ने प्रशासन को कार्रवाई का निर्देश दिया

On: June 2, 2026 9:21 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 06 02 At 9.15.35 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement
  • आदित्यपुर में दुकानें तोड़ने के मामले में पीड़ित दुकानदारों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चम्पाई सोरेन की बैठक
  • आदित्यपुर के एस टाइप चौक पर दुकानें तोड़ना गलत, प्रशासन कार्रवाई करे: चम्पाई सोरेन

आदित्यपुर । आदित्यपुर के एस टाइप चौक पर अवैध तरीके से दुकानें तोड़ने का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। इस मामले को लेकर आज आदित्यपुर के आयडा सभागार में पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, जिला प्रशासन/ नगर निगम के अधिकारियों एवं पीड़ित दुकानदारों की एक बैठक हुई।

इस बैठक के दौरान आवास बोर्ड के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उक्त जमीन आवास बोर्ड के अंतर्गत आती है, लेकिन बुलडोजर चलाने की यह कार्रवाई उनकी ओर से नहीं की गई थी। अपना पक्ष रखते हुए पीड़ित दुकानदारों ने कहा कि एक स्थानीय बाहुबली द्वारा निजी तौर पर जेसीबी चला कर उनकी दुकानें तोड़ दी गईं, जबकि उनमें से कुछ दुकानें आवास बोर्ड द्वारा अलॉट की गई हैं। उन लोगों द्वारा इस मामले में कार्रवाई के लिए थाने में आवेदन भी दिया गया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया कि बिना बोर्ड की सहमति के, किसी भी व्यक्ति को आवास बोर्ड की भूमि पर बुलडोजर चलाने का कोई अधिकार नहीं है।

इस मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन ने दुकानदारों को फिर से दुकान खोलने तथा पुलिस- प्रशासन को उनके आवेदन पर न्यायोचित कार्रवाई करने को निर्देश दिया। उन्होंने पीड़ित दुकानदारों को आश्वस्त किया कि वे उनके साथ खड़े हैं तथा उन पर किसी भी तरह का अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा।

ज्ञात हो कि पिछले दिनों एस टाइप में एक स्थानीय बाहुबली द्वारा जबरन कुछ दुकानें तोड़ दी गई थीं, जिसकी वजह से गरीब दुकानदारों पर रोजगार का संकट आ गया था।

इस बैठक में नगर निगम के अधिकारी, आवास बोर्ड के प्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी तथा दर्जनों पीड़ित दुकानदार शामिल रहे। बैठक के उपरांत दुकानदारों ने विधायक के प्रति आभार जताया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!