मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

घर्ष और समर्पण के प्रतीक उप डाकपाल अजीत कुमार कुईला को मिली भावभीनी विदाई

C76c181512a7978bdd2551cb013ba211
On: February 1, 2026 9:24 AM
Follow Us:
Ek
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर:बिष्टुपुर बाजार उप डाकघर के उप डाकपाल श्री अजीत कुमार कुईला के सेवानिवृत्त होने पर सिंहभूम मंडल के डाक कर्मचारियों एवं पूर्व कर्मचारी नेताओं की ओर से एक भव्य एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, कर्तव्यनिष्ठ सेवा और विभाग के प्रति समर्पण को प्रेरणास्रोत बताया।

A 2

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि श्री कुईला न केवल एक ईमानदार और कर्मठ अधिकारी रहे, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 से नसों की गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के बावजूद उन्होंने कभी अपने कर्तव्यों से समझौता नहीं किया। उनके नेतृत्व और परिश्रम का ही परिणाम रहा कि उनके अधीन बिष्टुपुर बाजार उप डाकघर ने आवंटित लक्ष्यों की प्राप्ति में सिंहभूम मंडल में कई बार प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल किया।

समारोह के विशिष्ट अतिथि श्री सुमित रंजन (डाक निरीक्षक, जन शिकायत) ने श्री कुईला को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी संयम, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ उत्कृष्ट कार्य करना श्री कुईला से सीखा जा सकता है। वे डाक विभाग के लिए एक जीवंत उदाहरण और प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार डाक सहायक श्री कौशिक कुमार घटवारी ने अतिथियों का स्वागत किया और श्री कुईला को विशेष स्मृति चिन्ह भेंट कर इस अवसर को यादगार बनाया। श्री अमरेंद्र कुमार सिंह ने उन्हें घड़ी भेंट करते हुए अपने कार्यकाल से जुड़ी पुरानी यादें साझा कीं। इसके अलावा श्री प्रणब कुमार (टाटानगर), श्री जगन्नाथ साहू, श्री जे. भट्टाचार्जी, मोहम्मद अकरम अली सहित अन्य सहकर्मियों ने उपहार एवं मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया।

मंच का सफल संचालन सुश्री ज्योति कुमारी (डाक सहायक) ने किया। बिष्टुपुर उप डाकघर के सभी कर्मचारियों एवं एजेंटों के सहयोग से आयोजित इस समारोह की उपस्थित लोगों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम में सिंहभूम मंडल के कई वर्तमान एवं सेवानिवृत्त डाक कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह का समापन भावुक माहौल में हुआ, जहां सभी ने श्री कुईला के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied