मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जुगसलाई चुनाव रिंकू सिंह के समर्थन में युवाओं की बड़ी जुटान जीत सुनिश्चित करने का लिया संकल्प

On: February 17, 2026 10:24 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने मंगलवार को क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन रोड, वीर कुंवर सिंह चौक, दूबे मुहल्ला, नया बाजार समेत कई इलाकों का दौरा कर मतदाताओं से मुलाकात की और समर्थन मांगा। वहीं, उनके समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से एक युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और रिंकू सिंह को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

युवा सम्मेलन में जुगसलाई के युवाओं ने एकजुट होकर आगामी चुनाव में रिंकू सिंह की जीत सुनिश्चित करने का ऐलान किया। कार्यक्रम में जुगसलाई के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने भी क्षेत्र का दौरा कर उनके पक्ष में जनसमर्थन जुटाया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जुगसलाई के सर्वांगीण विकास और बेहतर प्रशासन के लिए रिंकू सिंह को अध्यक्ष बनाना आवश्यक है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे क्रम संख्या 08, चुनाव चिह्न “ईंटें” पर मुहर लगाकर रिंकू सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा का हर कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से संपर्क करेगा और इस चुनाव को ऐतिहासिक जीत में बदलेगा।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि जुगसलाई का युवा अब पूरी तरह जागरूक और संगठित है। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि नगर परिषद में विकास, पारदर्शिता और सुशासन के लिए एनडीए समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह को अध्यक्ष बनाया जाएगा।

सम्मेलन में भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह, कोल्हान प्रमंडल प्रभारी अमिताभ सेनापति समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखे और रिंकू सिंह के समर्थन में एकजुट रहने की अपील की।

कार्यक्रम में पार्टी जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला कोषाध्यक्ष काली शर्मा, मंडल अध्यक्ष हनु जैन, युवा मोर्चा रामगढ़ जिला प्रभारी तन्मय झा, मंडल अध्यक्ष विकास सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन के अंत में सभी युवाओं ने चुनावी अभियान को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment