मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 22 और 23 मई को दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

On: May 20, 2026 8:21 PM
Follow Us:
  • “विकसित भारत @2047” की शिक्षा व्यवस्था पर होगी व्यापक चर्चा

आदित्यपुर: श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में आगामी 22 मई और 23 मई 2026 को दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का विषय “रिइमेजिंग एजुकेशन फॉर विकसित भारत @2047: स्ट्रैटेजिक इंप्लीकेशन, इनोवेशन एंड चैलेंजेस” रखा गया है।

सेमिनार में देशभर से कई शिक्षाविद, रिसोर्स पर्सन, शोधार्थी एवं छात्र भाग लेने पहुंचेंगे। कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत की अवधारणा के अनुरूप शिक्षा प्रणाली में नवाचार, चुनौतियों और रणनीतिक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

राष्ट्रीय सेमिनार को लेकर महाविद्यालय परिसर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों के स्वागत, अकादमिक सत्रों और शोध प्रस्तुतियों की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इस संबंध में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मौसुमी महतो ने कहा कि यह दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार शिक्षा के क्षेत्र में विचार-विमर्श का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय का प्रयास है कि देशभर के शिक्षाविदों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों को एक मंच पर जोड़कर शिक्षा के भविष्य को लेकर सार्थक चर्चा की जाए, ताकि “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को साकार करने में शिक्षा की भूमिका को और मजबूत किया जा सके।

सेमिनार के माध्यम से नई शिक्षा नीति, तकनीकी नवाचार, शोध आधारित शिक्षा और भविष्य की चुनौतियों पर विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे, जिससे विद्यार्थियों और शोधार्थियों को भी नई दिशा मिलेगी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

PM-YASASVI स्कॉलरशिप ने झारखंड के विश्वजीत मंडल का एमबीए का सपना किया साकार, IIM रायपुर तक पहुंचने वाले समुदाय के पहले छात्र बने

केरला पब्लिक स्कूल, मानगो में वरिष्ठ छात्र परिषद (सीनियर स्कूल कैबिनेट) का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के ‘शंखनाद 2026’ में उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रमों और भविष्य की योजनाओं का ऐलान

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में ‘शंखनाद-2026’ का आयोजन, नए शैक्षणिक सत्र का हुआ भव्य स्वागत – डॉ. रश्मि

Jharkhand साहित्य संस्कृति परिषद की साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित 11 अक्टूबर को होगा पुरस्कार वितरण

Leave a Comment