जमशेदपुर: संध्या शंभू एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित श्रीनाथ विश्वविद्यालय, जमशेदपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ के उपलक्ष्य में भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘श्रीनाथ शंखनाद 2026’ का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान की विकास यात्रा, मान्यताएं, नए उद्योग-उन्मुख (Industry-Oriented) कोर्स और भविष्य के विजन को प्रस्तुत किया गया।
संस्थान की विकास यात्रा और मान्यताएं समारोह में विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास को रेखांकित किया गया:
- 2016: श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन की स्थापना हुई।
- 2018: श्रीनाथ पब्लिक स्कूल की नींव रखी गई।
- 2021: श्रीनाथ विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
विश्वविद्यालय को यूजीसी (UGC Act 1956 के सेक्शन 2(f)), एआईसीटीई (AICTE), और फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) से मान्यता प्राप्त है। इसके अलावा संस्थान एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) और कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन प्राइवेट यूनिवर्सिटीज (CIPU) का सम्मानित सदस्य है।

सत्र 2026-27 के लिए नए उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रम छात्रों को व्यावहारिक और आधुनिक शिक्षा देने के उद्देश्य से कई ग्लोबल और नेशनल संस्थानों के साथ मिलकर नए पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं:
- BBA / BCOM: IBM India, NISM, और ICA Edu Skills के सहयोग से।
- BCOM: Tally Education के साथ।
- B.Tech & Diploma (Civil, Mechanical, EEE): नया 3+1 ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (OJT) आधारित मॉडल।
- BCA: साइबर डोजो (Cyber Dojo) के साथ साइबर सिक्योरिटी में।
सत्र 2027-28 के लिए प्रस्तावित योजनाएं आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए भी विश्वविद्यालय ने कई उच्च-स्तरीय करियर कोर्सेज की योजना बनाई है, जिनमें:
- हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (Hospitality & Tourism Management)
- अलाइड हेल्थ प्रोग्राम्स (Allied Health Programs)
- फोरेंसिक साइंस (Forensic Science)
- बायोइन्फॉर्मेटिक्स (Bioinformatics)
- इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP)
‘शंखनाद 2026’ के माध्यम से विश्वविद्यालय ने यह स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री देना ही नहीं, बल्कि उद्योग की जरूरतों के अनुसार रोजगारपरक शिक्षा और अवसर प्रदान करना है।
















