मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

कारगिल युद्ध 1999 के अमर शहीदों को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने गोलमुरी वॉर मेमोरियल पर दी श्रद्धांजलि

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: July 26, 2022 8:29 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

THE NEWS FRAME

कारगिल युद्ध  : मंगलवार 26 जुलाई, 2022

Netaji 3

सन 1999 में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के नापाक इरादों को नेस्तनाबूत करने के लिए लड़ा गया था कारगिल युद्ध।नेशनल हाईवे वन से सटा हुआ कारगिल का वह इलाका जहां दुर्गम चोटियों का अंबार है। यहाँ दुश्मन धोखा देकर पहले से पक्का  बनाकर हमारी देश की चोटियों पर कब्जा कर लिए थे। भारतीय सेना को जानकारी मिलते ही अदम्य साहस वीरता और पराक्रम का परिचय देते हुए दुश्मन की सेना पर टूट पड़े। इस महत्वपूर्ण युद्ध में भारतीय सेना के 527 वीर सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए एवं लगभग 1300 सैनिक घायल होने के पश्चात आज ही के दिन भारतीय सेना ने टाइगर हिल पर विजय पताका फहराया था। उस दिन से 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उन वीर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित वॉर मेमोरियल पर सुबह 7:00 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया था। जिसमें आर्मी कैंप सोनारी से कर्नल ए बी मुगल के प्रतिनिधि के रूप में मेजर विकास कुमार कमल एवं नायब सूबेदार जितेंद्र कुमार, गोलमुरी पुलिस लाइन के सार्जेंट मेजर धर्मेंद्र कुमार, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष बृज किशोर सिंह, जिला संयोजक राजीव रंजन, जिला मंत्री दिनेश सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष हवलदार रमेश सिंह उपाध्यक्ष डॉक्टर कमल शुक्ला कोषाध्यक्ष अमित कुमार ने शामिल होकर पुष्प चक्र एवं श्रद्धासुमन अर्पित किये। साथ ही तीनों सेना से सेवानिवृत्त जांबाज़ सैनिकों ने बारी बारी से अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया साथ ही स्थानीय मॉर्निंग वॉकर एवं युवा साथियों ने भी अपना श्रद्धासुमन अर्पित किया।

THE NEWS FRAME


THE NEWS FRAME

कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष बृजकिशोर सिंह ने कारगिल युद्ध की जानकारी विस्तार पूर्वक साझा किया। कारगिल द्रास यात्रा से लौटे डॉक्टर कमल शुक्ला ने कारगिल की वर्तमान परिस्थिति की जानकारी दी। कार्यक्रम को मेजर विकास कुमार कमल ने कहा कि पूर्व सैनिकों के द्वारा इतना सुंदर सुनियोजित कार्यक्रम देख कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा आप जैसे सीनियर से जो हम सब ने सीखा है उन्हीं दायित्व को निभाते हुए भारत की सीमाओं की रक्षा वर्तमान सैनिक कर रहे हैं। सार्जेंट धर्मेंद्र कुमार ने पूर्व सैनिकों की सराहना करते हुए कहा कि अमर शहीदों के सम्मान में आपके द्वारा किया गया हर कार्य सराहनीय एवं अनुकरणीय है। प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह ने आर्मी यूनिट के पिछले कमांडिंग ऑफिसर उनके जांबाज़ सैनिकों एवं पुलिस लाइन के सार्जेंट मेजर धर्मेंद्र कुमार का इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में भी हम सब सैनिकों के सम्मान में कार्यक्रम करते रहेंगे। वर्किंग डे होने के बावजूद जिन सैनिक साथियों ने अपना बहुमूल्य समय आज के कार्यक्रम के लिए दिया वे सब बधाई के पात्र हैं। हम सब पूर्व सैनिकों के द्वारा किए गए अच्छे कार्यों का ही सिविल समाज अनुकरण करता है।
THE NEWS FRAME
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सार्जेंट अशोक श्रीवास्तव, भोला प्रसाद सिंह, सतनाम सिंह, चंद्रमा सिंह, बरमेश्वर पांडे, विजय शंकर पांडे, मुन्ना दुबे, उत्पल सिन्हा, रामाशंकर सिंह, अजय कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, विवेक कुमार सिंह, हरेंदु शर्मा, रमेश शर्मा, हंसराज सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, राजू रंजन, मदन भगत, विजेंदर सिंह, राजीव कुमार सिंह, अनुज कुमार सिंह, मुरारी सिंह, विद्या सिंह, जयदीप कुमार, महेश चंद्र, तारकेश्वर नाथ, मुकेश कुमार सिंह, रितेश सिंह, मोहम्मद जावेद हुसैन, उपेंद्र प्रसाद सिंह, रमेश शर्मा, सुरेंद्र प्रसाद मौर्या, संजय पाठक, सुनील कुमार मिश्रा, नरेंद्र कुमार, मनोज सिंह, मुकेश सिंह, जे पी कर्ण, डी एस तिवारी, प्रमोद कुमार, गोविंदा राय एवं रजत डे सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।
THE NEWS FRAME

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Netaji

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज में सामूहिक योगाभ्यास, हजारों छात्रों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

Untitled Design 32 1

अंतर्राष्ट्रीय Yoga दिवस पर चम्पाई सोरेन ने धुर्वा में किया योगाभ्यास कहा- योग स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली का आधार

Untitled Design 31 5

जमशेदपुर में बढ़ी चेन Snatching की घटनाएं सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के पास महिला से सोने की चेन छीनकर फरार हुआ बदमाश

Untitled Design 28 6

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम Enterprise मंत्रालय ने मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से दिया निवारक स्वास्थ्य देखभाल का संदेश

Untitled Design 27 5

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय Film महोत्सव 2026 में भारती और बीबो का विश्व प्रीमियर भारत की महान महिलाओं की प्रेरक गाथाओं को मिला नया मंच

Untitled Design 26 6

NH-33 पर शराब से लदी वैन पलटी बड़ा Accident टला पुलिस ने संभाला मोर्चा

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied