📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

छात्राओं एवं महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ राज्य स्तरीय प्रतिवाद दिवस

On: August 31, 2022 2:04 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

Chandil : बुधवार 31 अगस्त, 2022

---Advertisement---
Netaji Advertisement

आज राज्य कमिटी के आह्वान पर ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन एवम् ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में चांडिल चौक बाजार में प्रतिवाद सभा किया गया। पूरे राज्य भर में अंकिता सिंह के हत्यारे एवं दिन प्रतिदिन छात्राओं एवं महिलाओं पर बढ़ते अपराध के दोषियों को उदाहरण मूलक सजा देने की मांग पर राज्य स्तरीय प्रतिवाद दिवस मनाया जा रहा है । 

AIDSO छात्र संगठन के जिला सचिव विशेश्वर महतो ने सभा को संबोधित करते हुए  कहा कि दुमका में पेट्रोल छिड़क कर युवती को जला दी गई। अंकिता सिंह के हत्यारे को अविलंब फांसी की सजा देनी चाहिए तथा गुमला की बेटी सुनीता खाखा को रांची में 8 साल से रिटायर्ड IAS की पत्नी सीमा पात्रा के द्वारा शारीरिक शोषण, मानसिक प्रताड़ित किया गया ,सुनीता खाखा हॉस्पिटल में एडमिट है। जिंदगी और मौत से लड़ रही हैं। इस तरह की जघन्यतम घटना की जितनी भी निंदा की जाय वह कम है। इसतरह की घटना के दोषी अपराधी को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर कठोर से कठोर सज़ा देनी होगी। साथ ही साथ राज्य सरकार, पीड़िता के परिवार को बिना देर किए उचित मुआवजा दे। 

THE NEWS FRAME

पुलिस प्रशासन ने जिस प्रकार से पूरे मामले में आपराधिक लापरवाही बरती है, इसकी अविलंब जांच करके दोषी पुलिस अधिकारियों पर कठोर कार्यवाई की जाय। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश सचिव हराधन महतो ने कहा  कि हमें इस तरह की जघन्य घटनाओं की तह तक भी पहुंचना चाहिए। जिस प्रकार से इस पूंजीवादी समाज में भोगवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है, समाज में नीतिहीनता, नशाखोरी, अश्लीलता, मोबाइल पोर्नोग्राफी खुदगर्जी बढ़ रही है, नारी भोग्य वस्तु में तब्दील होती जा रही है उसका विषैला प्रभाव युवावर्ग पर पड़ रहा है। सरकार और पूरा तंत्र इस संस्कृति को रोकना तो दूर की बात, इसे बढ़ावा दे रही है। वर्तमान घटना इसी का नतीजा है। परंतु आश्चर्यजनक रूप से इसे सांप्रदायिक रंग में रंगकर एक उन्माद खड़ा करने की कोशिश की जा रही है जिसे अविलंब रोकने की आवश्यकता है। 

आज के कार्यक्रम का वीडियो देखें – 

राज्य और देश के तमाम जनवाद पसंद और शुभ सोच रखने वाले लोगों को इस सामाजिक संकट के समाधान के लिए एकजुट होकर पहल करनी होगी। ना केवल दुमका बल्कि चतरा गुमला चाईबासा या अन्य किसी भी अस्थल में इस प्रकार की घटनाओं का पुरजोर प्रतिकार होना चाहिए इस प्रकार की घटनाओं के लिए एकजुट होकर के अपनी आवाज बुलंद करने की जरूरत है। 

क्रार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार महतो, युधिस्ठिर प्रमाणिक, राजा प्रमाणिक, रोहिन कुमार आदि उपस्थित हुए।

डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ें, दे अपने बच्चों को फ्यूचर एडुकेशन IQS के संग।

THE NEWS FRAME
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
या हमें सम्पर्क करें – +91 94709 63921 
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment