📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

भाजमो ने मानगो नगर चुनाव के लिए कमेटी गठित की। कुलविंदर सिंह पन्नु बने कमेटी के संयोजक। विधायक सरयू राय ने कहा क्षेत्र में विकास और नीतिगत बातों को लेकर हम चुनाव में उतरेंगे। भ्रष्टाचार में लिप्त चहरों को नहीं मिलने देंगे मानगो निगम की कमान।

On: November 21, 2022 2:07 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : सोमवार 21 नवम्बर, 2022

---Advertisement---
Netaji Advertisement

भाजमो मानगो एवं उलीडीह के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आज विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय में संपन्न हुई।  बैठक में मुख्य रूप से विधायक सरयू राय उपस्थित हुए। विधायक सरयू राय ने कहा की मानगो नगर निगम चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। विधायक ने कहा की मानगो में नगर निगम गठन के लिए हमने कड़ा संघर्ष किया तब जाकर वर्ष 2017 में मानगो नगर निगम का गठन हुआ। अब चुनाव का आगाज हुआ है और हम मानगो को एक बहतर क्षेत्र बनाने के लिए संकल्पित हैं।  

मानगो में व्याप्त जन समस्याओं एवं उनके निराकरण  के लिए सरकार और अधिकारी क्या कार्य कर रहें है और किस तरह मानगो को बहतर बनाकर बिष्टुपुर एवं साकची जैसे क्षेत्रों की तुलना में विकसीत किया  जा सके। इस दिशा में कदम उठाए जाएं इसके लिए चुनाव में हमारे विचारों को जनता तक ले जाने और योग्य उम्मीदवारों के समर्थन के लिए हमने एक कमेटी बनाने का निर्णय लिया है।

THE NEWS FRAME

यह कमेटी मानगो नगर निगम के सभी अहम पहलुओं पर विचार करेगी और नीतिगत निणनय के आधार पर चुनाव में जनता से संपर्क स्थापित करेगी।

हम यह भी देखेंगे मानगो में जो भी उम्मीदवार मानगो नगर निगम चुनाव में वार्ड एवं नगर निगम में बतौर मेयर एवं डिप्टी मेयर नेतृत्व करें वे सभी साफ छवी के हो और भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्ती को मानगो निगम की कमान ना मिले इसके लिए हम व्यापक रूप से जनता के बीच जाकर संपर्क अभियान चलाएंगे।

श्री राय ने कहा की विभिन्न राज्यों में नगरपालिकाएँ और स्थानीय समिती काफी मजबुत है और दृढ फैसले लेने के लिए जानी जाती हैं। कर्नाटक सहित दक्षिण के अन्य कई इलाकों में इस तरह की समितियां बहतर ढंग से कार्य कर रही है हम चाहते है की मानगो क्षेत्र के विकास की भी ऐसी ही रूपरेखा तैयार हो और एक मजबुत नगर निगम की टीम मानगो की बहतरी के लिए कार्य करें।

बैठक में सर्वसम्मति से मानगो निगम चुनाव कमेटी के संयोजक के रूप में भाजमो जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु का चयन किया गया साथ ही भाजमो जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना, मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा, को सदस्य मनोनीत किया गया है एवं आकाश शाह को प्रवक्ता मनोनीत किया गया है।

एक हफ्ते में मानगो की सभी स्तिथियों का आकलन करने और समर्थकों से विचार विमर्श करने के उपरांत कमेटी का विस्तार किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से भाजमो नेता प्रवीण सिंह, सुनिता सिंह, प्रेम दीक्षित, राजन राजपुत, श्रीमन तृगुन, अशोक सिंह, राहुल कुमार, राजेश कुमार, मनोज गुप्ता, मुन्ना झा, संजीव ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment