मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

6 माह या इससे अधिक समय से राशन का उठाव नहीं करने वाले लाभुकों का राशन कार्ड किया जा रहा रद्द, अपर उपायुक्त की अध्यक्षता में लिया गया निर्णय।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 15, 2023 3:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1
THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

Netaji 3

आदिम जनजाति समूहों को प्रतिमाह उनके घर तक राशन पहुंचे इसे सभी एमओ सुनिश्चित करेंगे, साथ ही गोदाम से ससमय खाद्दान्न का उठाव एवं लाभुकों के बीच वितरित करेंगे.. ये बातें अपर उपायुक्त श्री जयदीप तिग्गा ने समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आयोजित आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में कही। 

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजीव रंजन, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री दीपू कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी श्री मिथिलेश कालिंदी, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री विजय तिर्की मौजूद रहे वहीं सभी बी.सी.ओ एवं एमओ ऑनलाइन बैठक से जुड़े। 

मुख्य रूप से एन.एफ.एस.ए, खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण, झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना, खाद्यान्न का आहार पोर्टल पर ऑनलाईन ईन्ट्री, आधार सीडिंग, धानअधिप्राप्ति एवं भुगतान की क्रमवार समीक्षा की गई। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि वैसे लाभुक जिन्होने पिछले 6 माह या इससे अधिक समय से राशन का उठाव नहीं किया है उनका कार्ड रद्द करने की कार्रवाई जिले में की जा रही है । उन्होने स्पष्ट कहा कि आपके पास कार्ड है तो राशन का उठाव करें, घोष्ट(ghost) लाभुक बनकर नहीं रहें । 25955 लाभुक जिले में अभी भी ऐसे हैं जिन्होने पिछले 6 माह से राशन का उठाव नहीं किया है।   

THE NEWS FRAME

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि गोदाम में अनाज की उपलब्धता और स्टॉक पंजी का मिलान एमओ स्वयं जाकर करेंगे । एफसीआई गोदाम के लिफ्टिंग इंचार्ज को सख्त निर्देश दिया गया कि अलॉटमेंट के अनुपात में ही खाद्यान्न का वितरण करेंगे। जिला में 1000 टन क्षमता के 4 नए गोदामों का निर्माण कराया जा रहा है जिसके लिए जमीन उपलब्ध करा दी गई है। 2 गोदाम बहरागोड़ा में तथा 1-1 गोदाम पोटका एवं गुड़ाबांदा प्रखंड में बन रहा, बहरागोड़ा एवं गुड़ाबान्दा एमओ को गोदाम निर्माण कार्य के नियमित रूप से निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।  

एन.एफ.एस.ए अंतर्गत जिले में मार्च महीने में अबतक 16 फीसदी राशन का वितरण हुआ है, 20 मार्च तक इसे शत प्रतिशत करने का निदेश दिया गया। सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण में करीब 90 फीसदी उपलब्धि है इसे शत प्रतिशत करने का निदेश दिया गया। पेट्रोल सब्सिडी योजना के तहत कुल 4550 लाभुकों में से 4006 को 10 लाख 1500 रू. सब्सिडी राशि का भुगतान जनवरी माह में किया गया है। मोबाइल सीडिंग 80 फीसदी तथी आधार सीडिंग 97 फीसदी है, इसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत करने का निदेश दिया गया। 

धान अधिप्राप्ति में किसानों के भुगतान हेतु 47 करोड़ की राशि जिला को प्राप्त है जिसमें 38 करोड़ रूपए का भुगतान किसानों के बैंक खाते में किया जा चुका है। पब्लिक ग्रिवांस मैनेजमेंट सिस्टम(PGMS) में प्राप्त शिकायतों के निष्पादन में जिला की अच्छी उपलब्धी है। विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी द्वारा 99.32 फीसदी तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा प्राप्त शिकायतो में से 99.90 का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया है, करीब 23600 शिकायतों में से मात्र 67 शिकायतों का निष्पादन लंबित है जो जांच के क्रम में प्रक्रियाधीन हैं।    

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Netaji

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज में सामूहिक योगाभ्यास, हजारों छात्रों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

Untitled Design 32 1

अंतर्राष्ट्रीय Yoga दिवस पर चम्पाई सोरेन ने धुर्वा में किया योगाभ्यास कहा- योग स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली का आधार

Untitled Design 31 5

जमशेदपुर में बढ़ी चेन Snatching की घटनाएं सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के पास महिला से सोने की चेन छीनकर फरार हुआ बदमाश

Untitled Design 28 6

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम Enterprise मंत्रालय ने मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से दिया निवारक स्वास्थ्य देखभाल का संदेश

Untitled Design 27 5

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय Film महोत्सव 2026 में भारती और बीबो का विश्व प्रीमियर भारत की महान महिलाओं की प्रेरक गाथाओं को मिला नया मंच

Untitled Design 26 6

NH-33 पर शराब से लदी वैन पलटी बड़ा Accident टला पुलिस ने संभाला मोर्चा

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied