मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

राहुल बच्चा हत्याकांड: अपराधी सब्बे ने कबूला जुर्म, वायरल वीडियो में जानें उसने क्यों मारा

On: July 9, 2026 10:37 AM
Follow Us:
Sabbe
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1
  • Rahul ‘Bachcha’ Murder Case: Accused ‘Sabbe’ Confesses; Viral Video Reveals Motive

जमशेदपुर: मानगो के चर्चित राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा हत्याकांड में एक वायरल वीडियो के सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे इस वीडियो में हत्या के आरोपी के रूप में चर्चित साहेब सिंह उर्फ सब्बे नामक व्यक्ति कैमरे के सामने राहुल बच्चा की हत्या करने का दावा करता दिखाई दे रहा है। साथ ही वह घटना के पीछे की कथित वजह भी बताता नजर आता है।

Netaji 3

हालांकि, वायरल वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने भी अब तक वीडियो की प्रामाणिकता या उसमें किए गए कथित कबूलनामे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मानगो के डिमना चौक के समीप हुई गोलीबारी की घटना में राहुल बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

अब सामने आए वायरल वीडियो के बाद मामले की जांच और भी अहम हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वीडियो की सत्यता, उसके निर्माण की परिस्थितियों और उसमें किए गए दावों की तकनीकी एवं कानूनी जांच की जा रही है। यदि वीडियो प्रमाणिक पाया जाता है, तो उसे जांच के महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में शामिल किया जा सकता है।

आरोपी साहेब सिंह उर्फ सब्बे का बयान (पूछताछ के दौरान):

रिपोर्टर: “क्या मामला है, बताइए?”

साहेब सिंह: “इससे पहले बंगाल क्लब के पास मेरे ऊपर वो गोली चलाया था… मारा था राहुल बच्चा।”

रिपोर्टर: “कितना दिन पहले का मामला है?”

साहेब सिंह: “वो हो गया है… लगभग तीन-चार महीना हो रहा है। फिर डिमना चौक में मेरे ऊपर वो लोग 50-60 जन हमको दौड़ाया। हम नहीं मारे… हम उसको कोई गोली नहीं मारे। ईंटा-पत्थर से मार के मराए उसको।”

रिपोर्टर: “आज क्या मामला हुआ?”

साहेब सिंह: “मार दिए उसको। ईंटा-पत्थर से ही लगा उसको। हाँ, वो मर गया पर। ईंटा-पत्थर से मर गया वो। हमको कोई दुश्मनी… वो मेरे को मारने चाह रहा था, तो अपना जान बचाने के लिए कोई भी करेगा, आप भी जान रहे हैं। सबको अपना जान प्यारा है।”

रिपोर्टर: “लेकिन आरोप ये लग रहा है कि वो वहाँ पर बैठा हुआ था…”

साहेब सिंह: “नहीं, नहीं, बैठा नहीं था। वो मेरा रेकी कर रहा था। मेरा यहाँ पर भी रेकी हुआ।”

(पीछे से दूसरा व्यक्ति बोलता है): “वो दिन में, सुबह में आपका मॉर्निंग से रेकी किया। पांच नंबर से पार हुआ था…”

साहेब सिंह: “दो बार मेरा रेकी किया मेरे को मारने के लिए।”

(पीछे से दूसरा व्यक्ति): “पांच नंबर से पार हुआ वो…”

रिपोर्टर: “मामला लड़की से जुड़ा हुआ है?”

साहेब सिंह: “वो अलग बात है, उससे मेरा दुश्मनी चल रहा था पहले से।”

(पीछे से दूसरा व्यक्ति): “बट पांच नंबर में वो रेकी किया था, ठीक है? उसके बाद वो मस्जिद के पास रेकी किया…”

साहेब सिंह: “मेरा रेकी किया था, तो मेरे को फिर वो ऐलान किया, बोला ‘रुक तो’। हम वहाँ से बच के निकल गए भाग के, जो मानगो में मेरे को बोला। हम बच के निकल गए। और कुछ दिन पहले की बात है कि मेरे को पिस्टल लेके दौड़ाया था।”

रिपोर्टर: “आरोप लग रहा है कि आपके कई साथियों पर आरोप लग रहा है…”

साहेब सिंह: “आरोप तो साथी तो था अपना, उससे हमको कोई मतलब नहीं है। बहुत जन था उसका हमको नाम भी नहीं पता, सब साथ में हम लोग बैठे थे, पता चला वो लोगों को, तो उसी के लिए वो लोग मार दिए। हम किसी का घर जानते नहीं हैं, ना नाम जानते हैं।”

रिपोर्टर: “आपको पछतावा है कि आपने मर्डर किया है, गैरकानूनी काम किया है?”

साहेब सिंह: “पछतावा है सर। हम नहीं मारते तो वो मेरे को मार देता। ये मामला था। वो मेरा हत्या कर देता। हम सरेंडर कर रहे हैं।”

रिपोर्टर: “थाना में?”

साहेब सिंह: “थाना में करेंगे सरेंडर हम।”

रिपोर्टर: “आपका क्या नाम हुआ?”

साहेब सिंह: “मेरा साहेब सिंह।”

रिपोर्टर: “साहेब सिंह ना?”

साहेब सिंह: “जी, साहेब सिंह उर्फ सब्बे। हम उसको अगर नहीं मारते, वो मेरा हत्या कर देता आज-कल में।”

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है और आधिकारिक रूप से किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।

नोट: यह समाचार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। वीडियो में किए गए दावों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा अभी तक नहीं की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों की अंतिम पुष्टि हो सकेगी।

Netaji 4

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment